दुल्हन ने शादी से किया इंकार तो बरातियों के सामने फूट-फूटकर रोया, दूल्हा, जानिए पूरा मामला

रामपुर। रामपुर का अजीमनगर निवासी युवक बड़े अरमानों से शेहरा सजाकर घोड़ी पर बैठकर शादी करने के लिए घर से बारात लेकर निकला था, लेकिन बीच रास्ते में दुल्हन पक्ष ने बारात वापस लाने से मना कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी दूल्हे को हुई वह बरातियों के सामने फूट— फूटकर रोने लगा। बरातियों ने काफी समझाया, लेकिन वह कुछ समझने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसके घर वाले दुल्हन पक्ष को शादी के ​लिए मनाने में जुट, दुल्हन पक्ष ने अपनी​ जिद पर अड़ा रहा हैं। इसके बाद परेशान होकर दूल्हा पक्ष ने पुलिस को फोन करके पूरी समस्या बताई। पुलिस ने भी दुल्हन पक्ष को मनाने की कोशिश की,लेकिन दुल्हन पक्ष ने दहेज अधिक बढ़ाने का आरोप लगाकर शादी से इंकार कर दिया।अंत में बिना शादी के ही बारात लौट गई।

When the bride refused to marry, the groom wept bitterly in front of the wedding guests, know the whole matter
जैसे ही बारात घर से निकली वैसे ही दुल्हन पक्ष ने फोन करके बारात नहीं लाने को कहा।

दुल्हन पक्ष ने फोन कर किया मना

जैसे ही बारात घर से निकली वैसे ही दुल्हन पक्ष ने फोन करके बारात नहीं लाने को कहा। कन्य पक्ष का आरोप है कि दूल्हे के परिवार ने शादी से पहले दहेज मांग बढ़ा दी। अजीमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक का निकाह टांडा थाना क्षेत्र की एक युवती से तय हुआ था।

यह रिश्ता दो साल पहले तय हुआ था, बुधवार को बरात घर से निकली थी। रास्ते में कन्या पक्ष का फोन आया कि बरात वापस ले जाओ, लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है।

फोन से दुल्हन पक्ष को मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। इसके बाद बारात वापस गांव पहुंच गई। दूल्हे पक्ष से कुछ लोग टांडा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरा माजरा बताया। पुलिस ने दुल्हन पक्ष से फोन करके पूरा मामला जाना तो पता चला कि उन्होंने तीन दिन पहले ही लेनदेन के कारण रिश्ता खत्म कर लिया था। लोग दहेज मांग रहे थे, जिसकी वजह से रिश्ता खत्म कर दिया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother