अंबेडकरनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर किया हंगामा

#Election of Mandal President

शुक्रवार सुबह से ही कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिला कार्यालय पर हंगामा करना शुरू दिया।

अंबेडकरनगर: यूपी के अंबेडकर नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जिला कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कार्यालय का गेट बंद कर जिलाध्यक्ष और चुनाव अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि चुनाव में अपने करीबी लोगों को पैसा लेकर मंडल अध्यक्ष पद दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष की गुरुवार देर शाम लिस्ट आयी। लिस्ट आने के कुछ ही देर बाद कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर इसको लेकर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह से ही कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिला कार्यालय पर हंगामा करना शुरू दिया।

गड़बड़ी का आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी कर अपने लोगों को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। जलालपुर नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने बताया कि वह मंडल अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे उनके साथ सभी बूथ अध्यक्ष थे, लेकिन उनके स्थान पर दूसरे को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया।

हंसवर मंडल की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने चार लाख रुपये लेकर उस व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया जो भाजपा का अभी जल्दी सक्रिय सदस्य बना है और जो गोकसी का काम करता है। इसी तरह नेवादा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला चुनाव अधिकारी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। कार्यकर्ता हैं कभी-कभी आक्रोश में कुछ भी बोल देते है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria