देहरादून घूमने जा रहे छह दोस्तों की कार ​अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी सभी की मौत

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में मंगलवार अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक साथ छह लोगों की मौत हो गई। दरअसल उनकी कार एक ट्रक में जा घुसी, इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार में फंसे सभी लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची सभी को कड़ी मशक्कत से कार से निकाला, तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार यह हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के पास हुआ।शाहदरा के रहने वाले छह दोस्त कार से जा रहे थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज के सहारे उनकी पहचान करके परिजनों को दुखद समाचार दिया।

राहगीरों ने दी सूचना

मंगलवार तड़के 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक संख्या PB10ES 6377 मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। यहां छपार के निकट सियाज कार नंबर DL2CBD/8302 पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीच फंसी कार को क्रेन के सहारे निकलवाया। सभी लोगों की मौत हो चुकी थी, पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिए है। पुलिस का कहना है कि य​ह हादसा तेज स्पीड की वजह से हुआ।

यह लोग हुए हादसे का शिकार

  • शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी
  • पार्श पुत्र दीपक शर्मा
  • कुनाल पुत्र नवीन शर्मा
  • धीरज
  • विशाल व एक अन्य दोस्त

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.