बिहार में जंगलराज: बालू माफिया ने ट्रैक्टर से दरोगा को कुचला, साथी पुलिस कर्मी गंभीर घायल

जमुई। सुशासन बाबू नीतीश कुमार के शासन में एक बार फिर लालू यादव के शासन जैसा जंगलराज उभर रहा है। माफिया बेखौफ होते जा रहे है। दिन दहाड़े हत्या को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बिहार के जमुई से सामने आया है, यहां बेखौफ बालू माफिया ने एक दारोगा को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। दरअसल पुलिस टीम अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए ट्रैक्टर को पकड़ने की फिराक में थी। पुलिस में दहशत फैलाने के लिए माफिया के गुर्गे ने ट्रैक्टर से दरोगा को कुचल दिया।दरोगा की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

गरही थाना इलाके की घटना

यह घटना जमुई के गरही थाना इलाके के रोपावेल के पास की है। बालू माफिया ने गश्ती पर गए अपर थानाध्यक्ष को ट्रैक्टर से कुचल दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से होमगार्ड के जवान राजेश कुमार साह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

शहीद हुए दारोगा 2018 बैच के एसआई प्रभात रंजन हैं। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले के एसपी शौर्य सुमन सदर अस्पताल पहुंचे।

ट्रैक्टर से कुचलकर फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस टीम ने देखा। दारोग प्रभात रंजन ने ट्रैक्टर ड्राइवर को रोकने का इशारा किया तो दबंग ट्रैक्टर चालक ने दरोगा के उपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.