अखिलेश यादव को यूपी पुलिस ने नहीं भरोसा, बोले मेरी चाय में जहर मिला दोगे

128
UP Police did not trust Akhilesh Yadav, said he will mix poison in my tea
शनिवार को राजधानी पुलिस ने सपा के कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन को गिरफ्तार कर लिया था।

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यूपी पुलिस से ऐसा विश्वास उठ गया है​ कि उन्होंने यूपी पुलिस के अधिकारियों द्वारा चाय के लिए पूछने पर पीने से इंकार कर दिया, उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी चाय में जहर मिलाया जा सकता हैं। दरअसल शनिवार को राजधानी पुलिस ने सपा के कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। वो अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय में ही बैठ गए।

इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों का कहना था कि तानाशाही नहीं चलेगी। पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और सपा के किसी भी नेता को गिरफ्तार कर ले रही है।

आप जहर मिला दोगे तो

पुलिस मुख्यालय में मौजूद सपा अध्यक्ष को वहां मौजूद अधिकारियों ने चाय ऑफर की। जिस पर अखिलेश यादव ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘आप जहर मिला दोगे तो… हमें आप पर भरोसा नहीं।’ बहुत कहने पर अखिलेश ने कहा कि हम बाहर से चाय मंगवा लेंगे और कप आपका ले लेंगे। इतना कहकर उन्होंने अपने कार्यकर्ता से चाय मंगवाई।

ट्वीटर पर की थी अभद्र टिप्प्णी

शनिवार सुबह अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं।मामले की जानकारी पर गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और वहीं बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here