टी-20 में तीन महादीपों में शतक लगाने वाले पहले बैटसमैन बने सूर्यकुमार, यह रिकॉड भी​ किए अपने नाम

140
Suryakumar became the first batsman to score a century in three continents in T20, also recorded this in his name
श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के बदौलत सूर्यकुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

स्पोर्ट्स डेस्क। लंबे समय से उपेक्षित पड़े सूर्य कुमार को जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिला तो उन्होंने इसे बेहतरीन ढंग से निभाया। अपनी शानदार बैटिंग के बल पर उन्होंने जल्द ही टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज बनने के साथ ही कई रिकॉडों को अपने नाम कर लिया। जिसे तोड़ पाने में किसी एक खिलाड़ी को काफी पसीने बहाने होगे।

सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में राजकोट में तूफानी पारी खेलते हुए 51 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए। भारत ने उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 91 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना तीसरा शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

सूर्यकुमार बने सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के बदौलत सूर्यकुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्या ने 42 पारियों में 1500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 1500 रन के लिए 843 गेंदों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने इसके लिए 940 गेंद लिए थे।

मध्यक्रम में खेलते हुए लगाए नौ छक्के

सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ पारी में नौ छक्के लगाए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 के एक मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर ओपनर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने खुद को, विराट कोहली और युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। सूर्या, कोहली और युवराज ने सात-सात छक्के लगाए थे।सूर्यकुमार तीन अलग-अलग महाद्वीपों में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड और नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। भारत में उन्होंने टी20 में पहला शतक लगाया है।

सूर्यकुमार ने तीनों शतक ओपनिंग नहीं करते हुए लगाया है। उन्होंने दो बार नंबर चार पर शतक लगाया है। एक बार तीसरे क्रम पर सेंचुरी लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चौथे क्रम पर 117 रन की पारी खेली थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर नाबाद 111 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ चौथे नंबर पर उन्होंने नाबाद 112 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here