रिश्तों का अंत: 12 साल के बेटे के सामने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

139
End of relationship: Mother was beheaded with an ax in front of 12-year-old son, you will be surprised to know the reason
रात को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

मथुरा। धर्मनगरी मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने 12 साल के बेटे के सामने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला,इस दौरान बेटा मां को बचाने चिलाता रहा, लेकिन उसे तनिक भी दया नहीं आई। बेटे ने पुलिस को बताया कि जब रात में मम्मी-पापा में झगड़ा हुआ तो उसकी आंख खुल गई। जब पापा ने मम्मी के सिर पर कुल्हाड़ी से मारना शुरू किया, तो वह चीखने लगा। इस दौरान उसके हाथ में भी कुल्हाड़ी लग गई, जिससे वह घायल हो गया,लेकिन हैवान बने युवक को पत्नी और बच्चे पर तनिक भी दया नही आई।

यह वारदात मथुरा के गांव अबैरनी की है। यहां निहाल देवी की उसके ही पति जंगलिया ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। यह हत्या उसने अपने बेटे आकाश के सामने की। महिला के सिर, कान, आंख व छाती पर कुल्हाड़ी के आधा दर्जन निशान थे। इस झगडे़ में आकाश के हाथ में चोट लगी है। आकाश ने बताया मम्मी व पापा में रात को लड़ाई हुई, तो पापा ने मम्मी को कुल्हाड़ी से काट दिया। वह चीखता रहा, लेकिन पापा ने उसकी कोई भी बात नहीं सुनी।
यहीं पर की गई थी महिला की हत्या

पति को कुल्हाड़ी सहित पकड़ा

बेटे की चीख सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। भागते हुए लोग मौके पर पहुंचे, लोगों ने इस हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि जंगलिया पुत्र रामजीलाल का पत्नी निहाल देवी से पिछले 14 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। निहाला बीच के बेटे राजू के साथ हाथरस में रहती थी।

बताया गया है कि वह पति से अक्सर अपने खर्च के लिए पैसे लेने आती थी। 28 नवंबर को बेटी अंजलि की शादी थी, जिसमें पति ने एक लाख दिये थे। इसके बाद वह सोमवार को अपने खर्च के लिए रुपये ले गयी थी और उसके बाद 16 दिसंबर को दोपहर तीन बजे फिर आ गई। रात को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

हाथरस में रहती थी महिला

निहाल देवी के तीन बेटा एक बेटी है। बड़े बेटे बलवीर की शादी हो गयी है वह बाहर रहता है। बीच का बेटा राजू व उसकी पत्नी ऊषा हाथरस रहते हैं। छोटा बेटा आकाश 12 वर्ष मां के साथ रहता था। गांव वालों ने बताया महिला का मायका जलेसर के पास नौसेरा में है। पुलिस हिरासत में आए पति ने पुलिस को बताया कि 14-15 साल से अलग रहती थी तो ठीक था। मुझे उसने जीवन भर परेशान किया। चैन से जीने भी नहीं दिया। मर गयी तो ठीक है।थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया महिला व पति के मध्य आपसी क्लेश था। पति अबैरनी में रहता है। पत्नी हाथरस में रहती थी। वह शुक्रवार को आई थी। रात को आपस में विवाद हो गया था। पूछताछ व जांच पड़ताल जारी है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here