मैनपुरी में बीए की छात्रा का शव बेड पर मिला, बहन ने लगाया दुष्कर्म कर हत्या का आरोप

205
BA student's body found on bed in Mainpuri, sister accused of rape and murder
अधिकारियों ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में एक छात्रा का शव उसके घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। घरवालों का आरोप है कि गांव के युवक ने घर में घुसकर बेटी से दुष्कर्म किया। उसके बाद गमझे से गला घोंटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही SP समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

घर में अकेली थी दोनों बहनें

यह दिल दहला देने वाली घटना भोगांव थाना क्षेत्र के इलाके की है। युवती की छोटी बहन ने बताया, पापा आलू खरीदने मैनपुरी गए थे। मां दवाई लेने आगरा गई थी। घर पर मैं और दीदी थी। छोटी बहन ने बताया कि बुधवार सुबह मैं कोचिंग पढ़ने के लिए भोगांव चली गई थी। दोपहर 11 बजे कोचिंग से घर लौटी तो देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद मैंने झरोखे से अंदर देखा तो पड़ोसी युवक बहन के साथ रेप कर रहा था।

इसके बाद मैंने पहले दरवाजा खटखटाया। फिर पड़ोसी के छत से घर में घुसने लगी। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम देकर पड़ोसी के घर मे कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। मैंने उसे डंडे से मारने की कोशिश भी की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद मैं घर के अंदर गई देखा तो दीदी की अचेत हालत में बेड पर पड़ी थीं। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मैं चीखने लगी, मेरी आवाज सुनकर गांव वाले आ गए। गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद गांव वालों ने मम्मी पापा को सूचना दी।

एसपी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कमलेश दीक्षित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।युवती अलीपुर खेड़ा के डिग्री कॉलेज में बीए में पढ़ती थी। युवती कुल 7 बहनें हैं। जिसमें से 5 की शादी हो चुकी है। वहीं युवती की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर हैं, उसकी माता -पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

इसे भी पढ़े..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here