मां दुर्गा को विदाई देते हुए पश्चिम बंगाल में आठ तो राजस्थान में 6 लोगों की डूबकर मौत, कई लापता

198
Giving farewell to Maa Durga, eight people drowned in West Bengal and 6 in Rajasthan, many missing
आठ लोगों के शव बरामद हो चुके है, वहीं 20— 25 लोग लापता हो गए है।

सिलीगुड़ी। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बड़ा हादसा हो गया। यहां प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब तीन दर्जन लोग डूबने लग। जिनमें से आठ लोगों के शव बरामद हो चुके है, वहीं 20- 25 लोग लापता हो गए है। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इसी प्रकार राजस्थान में गड्ढे में प्रतिमा विसर्जन के दौरान करी 6 लोगों के डूबने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देर शाम लोग मल नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। इस दौरान नदी में तेज बहाव आ गया, मूर्ति विसर्जन के लिए पानी में घुसे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने JCB की मदद से लोगों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है। वहीं इस हादसे की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानी पूर्वक प्रतिमा विसर्जन की अपील की है।

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया

जलपाईगुड़ी हादसे पर PM मोदी ने दुख जताया है। PMO की ओर से ट्वीट किया गया, दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए हादसे से दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना DM मौमिता गोदारा बसु का कहना है कि 8 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, करीब 40 लोग अभी भी एक आईलैंड में फंसे हुए हैं। NDRF की टीम लोगों को बचाने में जुटी है। अब तक 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

राजस्थान में चाचा-भतीजा सहित 6 की मौत

इसी प्रकार राजस्थान के अजमेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में चाचा-भतीजा भी शामिल हैं। एक युवक का पैर फिसला था। उसे बचाने के लिए एक-एक कर 5 और युवक पानी में उतरे और सभी डूब गए। दलदल का उन्हें अंदाजा नहीं था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शवों को निकाला। मामला अजमेर के नसीराबाद स्थित नांदला इलाके का है

इसे भी पढ़े..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here