मुंबई में बड़ा हादसाः जर्जर चार मंजिला इमारत गिरी, एक दर्जन से अधिक लोगों की दबे होने की आशंका

157
Major accident in Mumbai: A dilapidated four-storey building collapses, more than a dozen people feared trapped
सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में दबे लोगों को खोजने में जुटी हुई है।

बोरीवली। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के बोरीवली वेस्ट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।दरअलस चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई, इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक दर्जन से अधिक राहगीर बिल्डिंग के मलबे के चपेट में आ गए। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में दबे लोगों को खोजने में जुटी हुई है।

यह हादसा दोपहर करीब 12ः30 बजे हुआ, जब लोग इस बिल्डिंग के आसपास से गुजर रहे थे। तभी यह भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग का नाम गीतांजलि है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, दो बचाव वैन और तीन एंबुलेंस मौजूद हैं। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत 40 साल पुरानी है। प्रशासन ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद बिल्डिंग को खाली भी करा दिया गया था।

चार दिन पहले हुआ था हादसा

मालूम हो कि 4 दिन पहले भी मुंबई में ऐसे ही हादसे में 2 की मौत हुई थी। इससे पहले 15 अगस्त को मुंबई के मुलुंड इलाके में एक मकान की छत का हिस्सा गिर गया था। इससे मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई थी। यह इमारत करीब 25 साल पुरानी थी इसे लेकर एक नोटिस जारी किया था।दो महीने पहले मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में चार मंजिला इमारत ढहने से 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here