बांदाः यमुना में डूबे 6 लोगों का शव घटनास्थल से दूर नदी में उतराते मिले, बाकी की तलाश जारी

236
Banda: Bodies of 6 people drowned in Yamuna were found landing in the river away from the spot, the search for the rest continues

बांदा। रक्षाबंधन के दिन बांदा जिले की मर्का में हुए नाव हादसा में लापता लोगों में छह के शव किशनपुर थाना इलाके में यमुना में देर रात उतराते मिले हैं। अब तक नौ शव बरामद हो चुके है। शवों की पहचान करने और बाकी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। किशनपुर थाना इलाके के नरौली किशनपुर मझिगवां घाट पर आधा दर्जन शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीण जमा हो गए। फिलहाल बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस शवों की पहचान के प्रयास कर रही है।

यमुना नदी में नाव डूबी

मालूम हो कि रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जा रहीं महिलाओं से भरी नाव यमुना नदी की बीच धारा में पलट गई थी। इसमें 32 लोग लापता हो गए थे। जबकि 15 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। तीन शव बरामद कर लिए गए थे। गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे मर्का थाना क्षेत्र के कस्बे से फतेहपुर के असोथर जा रही नाव यमुना नदी के बीच धार में पहुंची तो पतवार टूट गई। इससे नाव डगमगाने लगी। इसी बीच कई यात्री नाव से कूद पड़े। इससे नाव पलट कर नदी में डूब गई।

शुक्रवार को पूरे दिन बांदा में यमुना नदी में नाव डूबने से लापता हुए 32 लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल छह टीमें लगी रहीं। इन टीमों के 60 जवान आठ मोटर बोट से पूरा दिन तलाशने के बाद भी किसी को नहीं ढूंढ पाए थे।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here