महाराष्ट्र: ठाकरे सरकार संकट गहराया, कल होगा फ्लोर टेस्ट, शिवसेना सुप्रीम कोर्ट जाएगी, शिंदे गुट आज गोवा रवाना होगा

152
Maharashtra: Thackeray government crisis deepens, floor test will be held tomorrow, Shiv Sena will go to Supreme Court, Shinde faction will leave for Goa today
शिवसेना ने कहा है कि वह राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में मचे घमासान में हर पल नया मोड़ आ रहा हैं, अब राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने गुरुवार को फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया ​हैं। अब उद्धव सरकार को कल शाम तक अपना बहुमत साबित करना होगा। अब देखना यह है कि उद्धव ठाकरे फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा में उतरती है, या पहले ही इस्तीफा देंगे। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात अविश्वास प्रस्ताव की चिट्ठी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दी थी। उसके बाद कोश्यारी ने गुरुवार सुबह विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया।

अब 30 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। यह 11 बजे सुबह शुरू होगा और किसी भी हालत में 5 बजे से पहले इसे पूरा कर लिया जाए। इस बीच, शिवसेना ने कहा है कि वह राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। इसके लिए शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

आज मुंबई रवाना होंगे शिंदे

फ्लोर टेस्ट से पहले गुवाहाटी में 39 शिवसेना विधायकों के साथ बैठे एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे आज मुंबई रवाना होंगे। शिंदे विधायकों के साथ कामाख्या देवी दर्शन के लिए गए थे और मुंबई जाने के सवाल पर मीडिया को जवाब दे रहे थे। बागी विधायकों को गुवाहाटी से अब गोवा ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहां से जरूरत पड़ने उन्हें मुंबई लाया जाएगा। इसके लिए गोवा के ताज कन्वेंशन होटल में 71 कमरे भी बुक किए गए हैं।

राउत बोले- राज्यपाल का सत्र बुलाना गैरकानूनी गतिविधि

राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के फैसले पर संजय राउत ने ऐतराज जताया। राउत ने कहा- हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, हमें कोर्ट पर विश्वास है। 12 विधायकों के निलंबन का मामला कोर्ट में चल रहा है और ऐसे में राज्यपाल सेशन बुला रहे है जो गलत है। वे इसी मौके की राह देख रहे थे। मालूम हो​ कि 26 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद शिवसेना, डिप्टी स्पीकर, महाराष्ट्र पुलिस और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई 11 जुलाई को है।

जेपी नड्डा से मिले देवेंद्र फडणवीस

मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यहां से वे शाम को मुंबई पहुंचे और विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने चले गए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के बाद फडणवीस ने राजभवन के बाहर कहा- उद्धव सरकार अल्पमत में है, बहुमत साबित करे। फडणवीस के राजभवन पहुंचने पर कांग्रेस हमलावर हो गई।

पार्टी नेता सचिन सावंत ने कहा- एकनाथ शिंदे के पीछे की महाशक्ति सामने आ गई है। दरअसल, गुवाहाटी के होटल में 24 जून को शिंदे ने बागी विधायकों को कहा था कि हमारे साथ महाशक्ति है, उद्धव सरकार गिर जाएगी।भाजपा ने बुधवार को अपने सभी विधायकों को मुंबई आने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक विधायकों के साथ देवेंद्र फडणवीस मीटिंग कर सकते हैं। फडणवीस मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मुंबई लौटे हैं।एकनाथ शिंदे मंगलवार को मीडिया के सामने आए। वहां उन्होंने कहा- हम शिवसेना में ही हैं। हम हिंदुत्व का मुद्दा आगे ले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here