IPl मेगा ऑक्शन 2022: अब तक 529 करोड़ में बिके 188 खिलाड़ी, जोफ्रा आर्चर को मुंबई ने 8 करोड़ में खरीदा

210
IPL Mega Auction 2022: 188 players sold for 529 crores till now, Jofra Archer was bought by Mumbai for 8 crores
डेविड मिलर को 3 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। मिलर के ऊपर राजस्थान और गुजरात ने बोली लगाई थी।

स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल 2022 के लिए बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन जारी है। खिलाड़ियों पर लगातार बोली लग रही है। 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 188 खिलाड़ियों को खरीदा है। दूसरे दिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन 10 से ज्यादा करोड़ में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने।डेविड मिलर को 3 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। मिलर के ऊपर राजस्थान और गुजरात ने बोली लगाई थी। पहले राउंड में अफ्रीकी बल्लेबाज अनसोल्ड रहा था।सैम बिलिंग्स को बेस प्राइस 2 करोड़ पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। इनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था।

खिलाड़ियों के इस तरह लगे दाम

  • AUS के मैथ्यू वेड को गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा। वेड का ये पहला IPL सीजन होगा।
  • इसी तरह 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ में CSK ने खरीदा।
  • एलेक्स हेल्स को कोलकाता ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर खरीदा।
  • एविन लुइस को लखनऊ ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ पर खरीदा।
  • 50 लाख के बेस प्राइस वाले करुण नायर को 1.40 करोड़ में RR ने खरीदा।
  • ग्लेन फिलिप्स को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर SRH ने खरीदा।
  • ऑक्शन के दूसरे दिन कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने
  • ताने वाले एरोन फिंच, इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान ओएन मॉर्गन दोनों को कोई खरीदार नहीं मिला
  • और वो अनसोल्ड रहे। चेतेश्वर पुजारा को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

चार साल बाद एलेक्स हेल्स की आईपीएल में वापसी

दोपहर 12 बजे से एक बार फिर खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। आज कई कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। आज तेजी से सभी खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन दूसरे दिन अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा। सिंगापुर में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। डेविड बड़ी हिट लगाने में माहिर हैं।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here