खाना गर्म करने को लेकर हुए विवाद में देवर ने डॉक्टर भाभी को गोली से उड़ाकर, दे दी जान

809
CRPF jawan commits suicide by shooting, blood-soaked body found, stir
जवान की सुसाइड करने की जानकारी होते ही सीआरपीएफ कैंपस में हड़कंप मच गया।

देवास। एमपी के देवास जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां घर में खाना गर्म करने को लेकर हुए विवाद में देवर भाभी में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के बाद देवर ने भाभी को क्लीनिक में घुसकर गोली से उड़ा दिया, इसके बाद उसने अपनी जान देने के लिए खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने भाई से कहा कि मैंने भाभी की हत्या कर दी है। इसके कुछ देर बाद उसका खून से लथपथ शव गार्डन में मिला। पुलिस ने मौके से बाइक और पिस्टल जब्त कर ली है।

भाभी को गोली मारकर हुआ फरार

देवास पुलिस के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार रीना पति संदीप (25) निवासी गोपालपुरा हाटपिपल्या में रविवार सुबह 10.15 बजे गुरिया रोड स्थित क्लीनिक पर गई थी। इसी दौरान उसका देवर विजय (24) पुत्र मोहनलाल भी क्लीनिक पर पहुंचा। उसने यहां रीना को गोली मारी। इसके बाद बाइक से फरार हो गया। वारदात के बाद घायल रीना को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोली मारने के बाद फरार विजय मृत हालत में पास के ही गार्डन में मिला। पता चला है कि विजय प्राइवेट जॉब करता था।

भाई को बोला- भाभी को गोली मार दी

हाटपिपल्या थाना प्रभारी सजन सिंह मुकाती ने बताया कि विजय का सुबह खाना गर्म करने की बात को लेकर रीना से विवाद हुआ था। रीना होम्योपैथिक डॉक्टर थी। उसका पति संदीप सुबह 10.15 बजे उसे क्लीनिक छोड़ने गया था। वापस लौटते समय उसका भाई विजय रास्ते में मिला। उसने संदीप से कहा कि मैंने भाभी को गोली मार दी है। इसके बाद खुद ने भी गुरिया रोड स्थित गार्डन में खुदकुशी कर ली। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे घरेलू विवाद का कारण सामने आया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here