आईपीएल 2022: लखनऊ की टीम पर लगी 7090 करोड़ की बोली, जानिए कौन है संजीव गोयनका

518
IPL 2022: 7090 crore bid on Lucknow team, know who is Sanjeev Goenka
लखनऊ की टीम खरीदने के बाद संजीव गोयनका ने कहा "आईपीएल में वापसी करके बेहद खुश हूं। यह इंतजार काफी लंबा था।

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में अब लखनऊ का नाम भी ज़ुड गया। सोमवार को आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ हुई ऑक्शन में आरपीएसजी ग्रुप के संजीव गोयनका ने लखनऊ की टीम खरीदी है। सोमवार को दुबई में ऑक्शन के दौरान आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ पर 7090 करोड़ की बोली लगाई, जो कि सबसे ज्यादा थी। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें इस टीम का मालिकाना हक उन्हें सौंप दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इकाना स्टेडियम लखनऊ की टीम का होम ग्राउंड हो सकता है।मालूम हो कि यह ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल में टीम खरीद चुका है। साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम इसी ग्रुप के पास थी। यह टीम दो साल तक आईपीएल में खेली थी और एक बार फाइनल में भी पहुंची थी। अब आने वाले आईपीएल में लखनऊ वाले भी अपनी टीम को चीयर करते नजर आएंगे।

लखनऊ की टीम खरीदने के बाद संजीव गोयनका ने कहा “आईपीएल में वापसी करके बेहद खुश हूं। यह इंतजार काफी लंबा था। इस बोली के लिए हमने काफी प्लान किया था। मैं लीग में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा। यह वापसी बेहद सुखद है।

ज्यादा नहीं है 7090 करोड़ की राशि चुकाई

जब स गोयनका से पूछा गया कि आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के लिए 7090 करोड़ की राशि ज्यादा नहीं है। तब उन्होंने कहा कि जब पहली बार आईपीएल में टीमें खरीदी गईं थी तब भी ऐसी ही बातों कही गई थी। देखिए अब वो फ्रेंचाइजी कहां हैं। सबसे जरूरी यह है कि हमने अपना अनुमान सही लगाया था। इसे लेकर हम काफी खुश हैं। वहीं टीम बनाने को लेकर उन्होंने कहा “हमें विश्वास है कि बीसीसीआई हमें पुराने मालिकों की बराबरी पर लाएगा। हमें किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। हमें इससे पहले भी आईपीएल में नई टीमें बनाने का अनुभव है। हमने ऐसी ही हालातों में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम बनाई थी। यह अनुभव हमारे काम आएगा और हम अच्छी स्थिति में होंगे।

यह है आरपीएसजी ग्रुप

आपकों बता दें कि आरपीएसजी ग्रुप ने इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। साल 2016 और 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स के बैन होने पर यह टीम मैदान में उतरी थी। धोनी की कप्तानी में पुणे की टीम एक बार फाइनल में भी पहुंची थी। इस ग्रुप के आईटी सर्विसेस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, कंज्यूमर एंड रिटेल, एजुकेशन और स्पोर्ट्स सेक्टर में कई बिजनेस हैं। इंडियन सुपर लीग में भी आरपीएसजी ग्रुप का निवेश है। आईएसएल में इस ग्रुप ने कोलकाता की फ्रेंचाइजी खरीदी है। इसके साथ ही देश की दिग्गज फुटबॉल क्लब मोहन बागान में गोयनका ग्रुप की हिस्सेदारी है। अल्टिमेट टेबल टेनिस लीग में भी इस ग्रुप ने कोलकाता की टीम खरीदी है।

इकाना स्टोडियम होगा लखनऊ का होम ग्राउंड

इकाना स्टेडियम में पिछले कुछ समय में काफी मैच हुए हैं। इस स्टेडियम को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें करीब 50 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। बीसीसीआई ने जुलाई 2019 में इसे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत में तीसरा होम ग्राउंड घोषित किया था। 2019 में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच हुए सभी मैचों की मेजबानी इसी मैदान को मिली थी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here