![hathini In Assam, elephant and her child were accused of killing a 14-year-old teenager, taken into custody](https://uphindinews.in/wp-content/uploads/2021/07/hathini.jpg)
गुवाहाटी। वैसे तो हाथी एक शांति प्रिय प्राणी मानी जाती है। लेकिन कई बार जब हाथियों का दल मस्ती में होता है तो खेतों में नुकसान पहुंचाता है। बस्तियों में घुसकर झोपड़िया तोड़ डालता है। इसके विपरित असम में एक हथिनी और उसके बच्चे पर एक 14साल के किशोर की हत्या का आरोप है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक हथिनी और उसके बच्चे पर एक किशोर को मार डालने का आरोप लगा है। पुलिस ने हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लेकर वन विभाग को सौंप दिया है। ये हथिनी और उसका बच्चा पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है। बीते हफ्ते 8 जुलाई को गोलाघाट के बोकाखाट इलाके में दुलुमोनी नामक हथिनी ने कथित तौर पर लड़के को मार डाला था।
ग्रामीणों की नाराजगी पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लेने के बाद उन्हें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सौंप दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ये हथिनी और उसका बच्चा बोकाखाट से दो बार के पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है। असम पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की हत्या के बाद मामले के संबंध में हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लिया गया। इसके बाद दोनों को वन रेंज कार्यालय को सौंप दिया।
इसे भी पढ़ें…
मिशन 2022: कांग्रेस में जान फूंकने यूपी की राजधानी आ रही प्रियंका गांधी, होगा भव्य स्वागत