एमपी में बड़ा हादसा: मुरैना में मकान में विस्फोट से चार महिलाओं की मौत, पांच घायल

मुरैना। एमपी के मुरैना जिले में सोमवार आधी रात को एक मकान में विस्फोट हो गया। इस हादस में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। ब्लास्ट शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी निवासी मुंशी राठौर के मकान में हुआ, इससे आसपास बने चार और मकान भी धराशाही हो गए।

यह हुए हादसे का शिकार

मुंशी राठौर के मकान में रहने वाले किरायेदार ब्लास्ट की जद में आए। वैजयंती कुशवाहा और उसकी शादीशुदा 45 वर्षीय बेटी विमला कुशवाहा की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, धमाके की वजह से मुंशी के पड़ोस में बना राकेश राठौर का मकान भी ढह गया। उनकी पत्नी विद्या राठौड़ और पूजा राठौर की भी मौत हो गई।प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.