फर्जी डॉक्टरों की फौज खड़ी करने वाला, निकला पूर्व कांग्रेसी, अब तक 13 गिरफ्तार

गुजरात। फर्जी मेडिकल डिग्री गिरोह के सरगना की पहले कांग्रेस नेता होने की बात सामने आने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। आरोपी फर्जी डॉक्टर पहले सूरत में कांग्रेस के चिकित्सक प्रकोष्ठ का प्रमुख था। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए रसेश गुजराती को 2021 में पद से हटा दिया गया था। प्रदेश सरकार में गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने शुक्रवार को सूरत में संवाददाताओं से कहा, “रसेश गुजराती फर्जी चिकित्सकों को डिग्री प्रमाण पत्र देता था।

 

कांग्रेस नेता ने पैसे लेकर कई असामाजिक तत्वों को फर्जी चिकित्सक बनाने में मदद की।” पुलिस ने गुरुवार को गुजराती और उसके सहयोगी बीएम रावत और दस अन्य चिकित्सकों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से कथित तौर पर फर्जी बैचलर ऑफ इलेक्ट्रो-होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीईएमएस) की डिग्री बरामद की। पुलिस ने फर्जी चिकित्सकों के क्लीनिक से एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाएं, इंजेक्शन, सिरप की बोतलें और प्रमाण पत्र भी जब्त किए थे।

इसे भी पढें  …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.