लखनऊ । लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र मनप्रियम एक बार फिर अपनी मेधा का परचम फहराते हुए राजधानी का मान बढ़ाया है। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पीजी) में चौथी आल इंडिया रैंक हासिल की है। इससे पूर्व गत माह मनप्रियम ने आइआइटी जैम (ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फार मास्टर्स) परीक्षा में 45वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की थी।
मनप्रियम ने अपनी मेधा का यूं लहराया परचम
मेधावी छात्र मनप्रियम लखनऊ विश्वविद्यालय में बी.एससी. छठे सेमेस्टर के छात्र हैं। मनप्रियम ने गणित विषय में सीयूईटी (पीजी) की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को देर शाम को सीयूईटी (पीजी) का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें उन्होंने 300 में 259 अंक अर्जित कर चौथी आल इंडिया रैंक हासिल की है। एनटीए द्वारा जारी टॉप फाइव की सूची में चौथे स्थान पर उनका नाम है।

स्व-अध्ययन को बनाया सफलता का आधार
उल्लेखनीय है कि सीयूईटी परीक्षा के ज़रिए देश के प्रतिष्ठित व केंद्रीय विश्वविद्यालयों के मास्टर्स पाठ्यक्रमों प्रवेश प्रदान किया जाता है। वहीं मनप्रियम का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की दोनों ही परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता के बाद गणित की उत्कृष्ट उच्च शिक्षा और शोध के लिए देश के शीर्ष शिक्षा संस्थानों में दाखिले का अवसर मिला है। गौरतलब है कि मनप्रियम में स्व-अध्ययन से यह सफलताएँ प्राप्त की हैं।
क्षेत्र व घर-परिवार में खुशी का माहौल
मनप्रियम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र व घर-परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है । वहीं मनप्रियम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। राजधानी के कानपुर रोड स्थित हिन्दनगर में रह रहे तथा लखीमपुर-खीरी जनपद के मूल निवासी मनप्रियम की माता पंखुड़ी सिंह गृहिणी हैं। जबकि पिता यदुनाथ सिंह मुरारी किसान और रचनाधर्मी हैं। इस उपलब्धि पर मनप्रियम को समाज के गणमान्यजनों सहित शिक्षकों एवं सहपाठियों ने बधाई दी है। मनप्रियम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र व घर—परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें..
- Vedic School में अनुशासन के नाम पर पीटकर 11 साल के बच्चे की हत्या करने वाला प्रेमिका के साथ गिरफ्तार
- RoadAccident : बेटी की शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, पांच लोगों की मौत, शव निकालने करनी पड़ी मशक्कत
- उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी: यूपी के 26 जिलों में लू का अलर्ट, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार
