RoadAccident : बेटी की शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, पांच लोगों की मौत, शव निकालने करनी पड़ी मशक्कत

Family's Car Collides with Trailer While Returning from Daughter's Wedding; Five Dead, Arduous Struggle to Extract Bodies

ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो को काटकर सुबह पांच बजे सभी पांचों शवों को बाहर निकाला।

मऊ। RoadAccident झारखंड में बेटी की शादी करके घर लौट रहे परिवार की गाड़ी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई, इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत पांच की मौत हो गई, यह हादसा शनिवार देर रात दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ। दरअसल तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जा रहे ट्रेलर से भिड़ गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव (60) बेटी की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। विवाह कराने के बाद वह पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (58), इकलौते बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27) के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। वाहन को बिहार के गया निवासी पुरुषोत्तम (47) चला रहा था, जबकि दूसरा चालक नितीश (46) पीछे बैठा था। परिवार के साथ उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था।

वाहन को काटकर निकालना पड़ा शव

शनिवार रात करीब 2:30 बजे जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर कॉलोनी के सामने पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो को काटकर सुबह पांच बजे सभी पांचों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रभु के भक्तों के लिए समान व्यवस्था, Shri Ram Janmabhoomi Trust की वेबसाइट से विशिष्ट दर्शन का विकल्प हटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother