लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव भले ही अभी एक साल बाद होने को है, लेकिन अभी से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री को मेहमान बताने संबंधी बयान पर यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि JewarAirport का उद्घाटन उस डरपोक और भ्रष्ट राजनीति करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है, जिन्होंने नोएडा को सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का जरिया बनाया था। चौधरी ने कहा कि पीएम को मेहमान बताने वालों को अच्छी तरह से यह समझ लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का हर घर अब पीएम मोदी का अपना घर बन चुका है। प्रदेश की जनता ने मेहमान तो अब उन लोगों को बना दिया है, जो पांच साल में एक बार चुनाव देखकर एसी कमरों से बाहर निकलते हैं और हार दिखने पर संस्कारों का रोना रोते हैं।
कुर्सी जाने के डर से नहीं गए नोएडा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव कुर्सी जाने के डर से कभी नोएडा नहीं गए, लेकिन नोएडा के जरिए जमकर लाभ कमाया। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसी नोएडा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन हुआ है। अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि आपकी संकुचित सोच विकास की इस ऊंची उड़ान को कभी समझ ही नहीं पाएगी। रही बात विदाई की तो 2027 में प्रदेश की जनता आपकी राजनीति पर परमानेंट फुल स्टॉप लगाकर आपको ससम्मान घर बैठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यानि, सत्ताइस में सपा साफ।
अमेरिका में ट्रंप की नीतियों के खिलाफ’No Kings’ Performance , सड़कों पर उतरे लाखों लोग
