LaborerMurder : अमरोहा में मजदूर की हाथ-पैर बांधकर गला रेता, पास सो रहे परिवार के लिए मिले बेहोश

In Amroha, a laborer was found unconscious by his family—who were sleeping nearby—with his hands and feet bound and his throat slit.

सुबह पत्नी बेहोश ​मिली, जबकि बच्चों को कोई चोट नहीं आई।

अमरोहा। LaborerMurder यूपी के अमरोहा जिले में शनिवार रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में घर के टिनशेड में सो रहे मजदूर मेहराज (35) की अज्ञात हमलावरों ने हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय उनकी पत्नी रूही और बच्चे भी पास ही सो रहे थे। सुबह पत्नी बेहोशी की हालत में मिली, जबकि बच्चों को कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों ने बताया मेहराज शनिवार रात पत्नी और बच्चों के साथ घर के टिनशेड में अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। रविवार सुबह जब उनके पिता मौबीन पहुंचे तो मेहराज को खून से लथपथ पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो उसके हाथ-पैर बंधे थे और गर्दन पर गहरे घाव थे। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं बेहोश पत्नी रूही को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। होश में आई पत्नी भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

चार दिन पहले लौटा था मेहराज

परिजनों के मुताबिक, मृतक मेहराज दिल्ली में रहकर बेलदारी का काम करता था और चार दिन पहले ही गांव लौटा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

अमेरिका में ट्रंप की नीतियों के खिलाफ’No Kings’ Performance , सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर