लखनऊ: नागा साधु की घोषणा के बाद राजधानी के सभी भुइयन माता मंदिर में क्रमवार श्री सीताराम नाम जाप का यूं हुआ शुभारंभ

राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले स्थित ख्याति प्राप्त बड़ी भुइयन माता मंदिर में 7 फरवरी, 2026 से चल रहे अखंड श्री सीताराम नाम जाप के बीच शनिवार को माता बड़ी भुईयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में ग्राम पंचायत बोरूम‌ऊ भुइयन माता मंदिर में दसवीं ति‌थि से संकल्पित श्री सीता राम नाम जाप का शुभारंभ हुआ।

लखनऊ । राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले स्थित ख्याति प्राप्त बड़ी भुइयन माता मंदिर में 7 फरवरी, 2026 से चल रहे अखंड श्री सीताराम नाम जाप के बीच शनिवार को माता बड़ी भुईयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में ग्राम पंचायत बोरूम‌ऊ भुइयन माता मंदिर में दसवीं ति‌थि से संकल्पित श्री सीता राम नाम जाप का शुभारंभ हुआ।

बड़ी भुइयन माता मंदिर में अखंड श्री सीताराम जाप

24 घंटे चलने वाले इस श्री सीताराम नाम जाप के बाद यह आयोजन प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले स्थित ख्याति प्राप्त बड़ी भुइयन माता मंदिर में 7 फरवरी, 2026 से चल रहे अखंड श्री सीताराम नाम जाप के बीच विगत दिनों माता बड़ी भुइयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट प्रमुख एवं माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनन्द गिरि महाराज ने बड़ा ऐलान किया था।

क्रमवार 24 घंटे होगा श्री सीताराम नाम जाप

यहां चल रहे आयोजन के बीच पत्रकारों से बातचीत में माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनन्द गिरि ने बताया था कि चैत्र की दसवी तिथि से राजधानी लखनऊ के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्थित भुइयन माता मंदिर में क्रमवार माता बड़ी भुइयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 24 घंटे का श्री सीताराम नाम जाप का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि इसी क्रम में यहां आज यह आयोजन किया गया। जिसके बाद इसी ग्राम पंचायत के अन्य स्थान पर स्थित भुइयन माता मंदिर में श्री सीताराम नाम जाप का आयोजन होगा और यह क्रम निरन्तर जारी रहेगा।

नागा साधु ने श्रद्धालुओं का किया आह्वान

माता सेवक नागा साधु आनंद गिरि ने बताया कि लोगों में सद्बुद्धि, सद् व्यवहार एवं धर्म का विकास ही इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह अनुष्ठान लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हों, जिससे उन्हें इसका लाभ प्राप्त हो सके। नागा साधु आनन्द गिरि ने कहा कि जो भी श्रद्धालु जप करना व करवाना चाहते हैं, अपना संकल्प लेकर जप कर व करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother