Four Doctors Dead अमरोहा में बेकाबू कार हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुसी कार, चार डॉक्टरों की मौत

In Amroha, an out-of-control car rammed into a DCM parked on the highway, killing four doctors.

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से घुस गई।

अमरोहा।Four Doctors Dead  यूपी के अमरोहा जिले में हुए भयानक हादसे में चार डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसा इतना विभत्स था कि कार पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई। मृतकों को कार से निकालने की काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह हादसा नेशनल हाईवे पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से घुस गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी को जाने वाली सर्विस रोड के पास हुआ। रात करीब 9 बजे फोम के गद्दों से भरी डीसीएम हाईवे किनारे खड़ी थी। तभी गजरौला की तरफ से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे किनारे खड़ी इस डीसीएम में घुस गई। तेज धमाका होने के बाद हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और डीसीएम में फंसी कार को ट्रैक्टर से खींचकर किसी तरह निकाला गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर छात्रों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। डीसीएम का चालक मौके से भाग गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी हादसे स्थल का मुआयना किया।

श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक छात्र की पहचान आयुष शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी द्वारका दिल्ली सेक्टर 16 के रूप में हुई। जबकि दूसरा छात्र सप्त ऋषि दास पुत्र शुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12 रामनगर अर्थला त्रिपुरा के रूप में हुई है। मरने वालों में तीसरे छात्र की पहचान अर्णव चक्रवर्ती और चौथा श्रेष्ठ पंचोली है।

इंटर्नशिप कर रहे थे चारों डॉक्टर

सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। इंटर्नशिप कर रहे थे। सभी 2020 बेच एमबीबीएस के छात्र थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मरने वाले चारों छात्रों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यूपी में बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर निकालने की तैयारी, हर मंडल में बनेगा detention center

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां