Ruined by online scam: 14 लाख रुपये 13 साल के किशोर ने गेम खेलकर गंवाया, दी जान

Ruined by online scam: 13 year old boy lost 14 lakh rupees playing games, committed suicide

वह पढ़ाई के बहाने बैग लेकर छत पर बने कमरे में चला गया। कमरे में डर के मारे फंदा लगा लिया।

लखनऊ। Ruined by online scam: ऑनलाइन गेम का भूत किशोरों और युवाओं के सिर पर इतना हावी होता जा रहा है कि वह अपनी शौक पूरी करने के लिए पूरे परिवार की ​खुशियों को दांव पर लगाने से बाज नहीं आ रहे है, कभी— कभी अपनों का सामना करने से बचने के लिए जान दे रहे है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आया। यहां 13 साल के यश ने ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये गंवाने के बाद पिता की डांट से बचने के लिए फंदे से लटककर जान दे दी। दरअसल उसके पिता खेता बेचकर रुपये मकान बनवाने के लिए रखा था, उससे पहले बेटे ने उसे गवा दिया।

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनुवासाड़ गांव निवासी सुरेश कुमार यादव का बेटा यश कुमार कक्षा छह में पढ़ता था। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक, सोमवार को सुरेश बैंक में रकम निकालने गए थे। वहां पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं हैं। वह बैंक मैनेजर को खाते से पैसे गायब होने की शिकायत करके लौट आए।

डर के मारे फंदा लगा लिया

सुरेश ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। तब यश घर पर ही था। उसे जैसे ही पता चला कि खाते से रकम गायब होने की जानकारी पिता को हो गई है, वह पढ़ाई के बहाने बैग लेकर छत पर बने कमरे में चला गया। कमरे में डर के मारे फंदा लगा लिया। रात को यश की बहन गुनगुन ऊपर कमरे में गई तो यश को फंदे पर लटका देखा। उसकी चीख निकल पड़ी तो आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और यश को फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ्री फायर गेम बैटल रॉयल शैली पर आधारित है। इसमें गेम खेलने वाला दूसरों से लड़ता है। खेलने वाले को हथियार ढूंढने होते हैं और दुश्मनों को खत्म करना होता है। बच्चे गेम में पसंद की चीजें खरीदने के लिए पैसे खर्च करते हैं और लाखों गंवा देते हैं। वर्ष 2022 में सरकार ने डाटा प्राइवेसी और सुरक्षा के चलते इस गेम को बैन कर दिया था, लेकिन अभी भी यह पहुंच में है।

Road accident in Jaunpur छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस जौनपुर में ट्रेलर से टकराई, चार की मौत,कई लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां