solar power 2026 तक हर किसान को मुफ्त सोलर बिजली:देवेंद्र फडणवीस

Free solar electricity to every farmer by 2026: Devendra Fadnavis

14,000 किसानों को दिन में बिजली मिलने लगी है।

  • मुख्यमंत्री ने अवादा ग्रुप की 11 सौर ऊर्जा परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मुंबई:solar power  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यवतमाल जिले में अवादा ग्रुप की ओर से विकसित 11 सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि 2026 तक जिले के हर किसान को दिन में 12 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को निर्बाध बिजली देने के लक्ष्य से ‘मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना’ शुरू की है। यवतमाल में इस योजना के अंतर्गत अब तक 35 मेगावॉट क्षमता की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनसे लगभग 14,000 किसानों को दिन में बिजली मिलने लगी है। आने वाले समय में यह सुविधा जिले के सभी किसानों तक पहुँचाई जाएगी।

अवादा ग्रुप के अध्यक्ष विनीत मित्तल ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार के साथ इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 यह साबित करती है कि स्वच्छ ऊर्जा न केवल किसानों की जरूरत पूरी कर सकती है, बल्कि ग्रामीण विकास और भारत के हरित ऊर्जा अभियान को भी गति दे सकती है।” इन नई परियोजनाओं से 167 गाँवों के करीब 14,893 किसानों को लाभ होगा।

 

Murder of husband महाराजगंज में पहले पति को शराब पिलाई फिर हाथ- पैर बांधकर प्रेमी को सौंप दिया जान लेने के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother