Road accident in Jaunpur यूपी के जौनपुर जिले में रविवार रात छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस की टक्कर एक ट्रेलर से हो गई। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए । यह लोग अयोध्या से दर्शन करने के बाद काशी के बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार रात हुआ।
— Jaunpur police (@jaunpurpolice) September 15, 2025
छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे बस लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में पहुंची थी। जहां ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस टकरा गई।
हादसे के बाद मची चीख- पुकार
हादसे के बाद घायलों के बीच चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ के मुताबिक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जबकि नौ लोग घायल हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही मृतकों के नाम पता घायलों से कर रही है, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।
