यूपी: भाजपा राज में सूदखोरों से लोग त्रस्त! सरकार की गलत नीतियों पर यूं बरसे सपा मुखिया

लखनऊ। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान नौजवान बेहाल हैं। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती में लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है, जिस कारण किसान कर्ज के बोझ तले डूबता जा रहा है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं।

लोग सूदखोरों से त्रस्त

सूदखोरों से त्रस्त होकर लोग आत्महत्या करने पर विवस हैं। दरअसल आज पार्टी की ओर से जारी बयान में सपा मुखिया ने कहा कि इटावा में साहूकारों के हर दिन के तगादे और प्रताडऩा से परेशान एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में महंगाई और कर्ज से परेशान होकर एक लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

भाजपा की नीतियां गरीब-किसान विरोधी

भाजपा सरकार की नीतियां गरीब और किसान विरोधी हैं तथा पूंजीपतियों के लिए बनायी गयी हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ कानपुर, इटावा, शाहजहांपुर, हर जगह सूदखोरों से लोगों का जीना हराम है। इस तरह के कर्ज से सबसे ज्यादा गरीब किसान और कमजोर ही शिकार बनते हैं। एक बार लोग इनके चंगुल में फंस जाते हैं तो फिर निकलना मुश्किल हो जाता है।

जनता को बरगलाने का यूं हो रहा काम

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी योजनाओं के द्वारा जनता को बरगलाने का काम करती है। गरीबों, किसानों के लिए बैंकों से कम ब्याज और आसानी से कर्ज की योजनाएं जमीन पर उतरती नहीं दिखती है। सरकारी व्यवस्था इतनी जटिल है कि बैंकों से किसानों को लोन नहीं मिल पाता है, तब लोग छोटी-छोटी जरूरतों के लिए सूदखोरों के जाल में फंस कर अपनी जान गंवाने पर मजबूर हो जाते है।

इसे भी पढ़ें..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां