Murder of husband महाराजगंज में पहले पति को शराब पिलाई फिर हाथ- पैर बांधकर प्रेमी को सौंप दिया जान लेने के लिए

In Maharajganj, first the husband was made to drink alcohol, then his hands and legs were tied and he was handed over to his lover to kill him

हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

महाराजगंज।Murder of husband  यूपी के महाराजगंज से रिश्तों के कत्ल की एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए पति को रास्ते से हटाने के लिए उसके शौक को ही ​हथियार बना डाला। पहले पति को जमकर शराब पिलाई, इसके बाद हाथ— पैर बांधकर प्रेमी को घर में बुला लिया और उसकी हत्या के लिए उसे सौंप दिया। ​हत्या के बाद महिला ने पति को नहलाकर नए कपड़े पहनाए इस हत्या को हादसे का रूप देने के लिए पति के शव को प्रेमी के साथ बाइक से 25 किलोमीटर दूर ले जाकर सड़क पर फेंक फरार हो गई। लेकिन मृतक के परिजनों ने इस पूरे झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। मृत युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

हादसा दिखाने की कोशिश

य​ह मामला कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राजाबारी निवासीनागेश्वर रौनियार (26) बीते शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक लेकर घर से निकला था। लेकिन पूरी रात घर नहीं लौटा। युवक के पिता केशव राज रौनियार का आरोप है कि बहू नेहा रौनियार अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर बेटे की बेरहमी गला घोंटकर हत्या कर दी।इसके बाद मौत को हादसा दिखाने के लिए प्रेमी के साथ ड्रामा करती रही।

निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी बहू नेहा रौनियार और उसके प्रेमी जितेंद्र निवासी राजाबारी थाना कोतवाली ठूठीबारी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों ने बताया नागेश्वर घर का बड़ा बेटा था।काम के सिलसिले में नागेश्वर का अक्सर नेपाल आना जाना लगा रहता था। जिस दौरान करीब छह वर्ष पहले नागेश्वर का नवलपरासी जिला अंतर्गत गोपालपुर निवासी नेहा रौनियार ने उसका प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है।

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

ग्रामीणों ने बताया हत्यारोपी नेहा का गांव के ही रहने वाला शख्स जितेंद्र से प्रेम प्रसंग हो गई। जिसकी भनक नागेश्वर को लगी, तो वह विरोध करते हुए नेहा पर शिकंजा कसने लगा। वही नेहा पति नागेश्वर की सख्ती से प्रेमी जितेंद्र के साथ बेटे आदविक को लेकर चली गई। ऐसे में दोनों महराजगंज शहर स्थित एक किराये की मकान में रहने लगे। जहां पर नागेश्वर पहुंच पत्नी को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह पति नागेश्वर की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुई। इसी बीच नेहा प्रेमी के साथ साजिश रच पति नागेश्वर को शुक्रवार को मकान पर मिलने के लिए बुलाया।

जहां पर पत्नी नेहा नागेश्वर को पहले खूब शराब पिलाई। वहीं नागेश्वर को नशे में होने के बाद उसकी हत्या कर दी फिर पत्नी मृत पति के शव को नहलाकर कपड़ा पहनाया। उसके बाद शव को उसकी ही बाइक पर प्रेमी के साथ लेकर निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के पास बाइक के साथ छोड़कर चले गए।

 

Road accident in Jaunpur छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस जौनपुर में ट्रेलर से टकराई, चार की मौत,कई लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother