उन्नाव में महिला ने बेटी के साथ मिलकर पहले पति को पीटा फिर गला दबाकर ले ली जान, जानिए वजह

In Unnao, the wife along with her daughter first beat her husband and then strangled him, after which she killed him

मृतक के ममेरे भाई ने आरोपी मां-बेटी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उन्नाव । यूपी के उन्नाव जिले के नवाबगंज क्षेत्र से एक ​रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया, यहां एक महिला ने बेटी के साथ मिलकर पहले पति को पीटा फिर उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली। दरअस उक्त व्यक्ति पत्नी और बेटी को अवैध संबंध का आरोप लगाकर प्रताड़ित करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। शव का पोस्टमार्टम कराया उसमें गला दबाकर हत्या हुई। वहीं गर्दन और सिर में मारपीट की चार चोटें मिली हैं। मृतक के ममेरे भाई ने आरोपी मां-बेटी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सिंघनापुर गांव निवासी राजेश कुमार (46) का शव गुरुवार सुबह घर में जीने के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मौत की खबर से पड़ोसियों की भीड़ लग गई। मृतक की पत्नी कामिनी की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पत्नी ने शराब के नशे में जीने के पास गिरने से मौत की बात बताई। गले में निशान के साथ आंख पर भी चोट देख पुलिस को शक हुआ, बाद में रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने आनन-फानन मां-बेटी को हिरासत में ले लिया। सूचना पर आए मृतक के ममेरे भाई लखनऊ के थाना मलिहाबाद के गांव गोलादुलारमऊ निवासी संतोष बाबू ने पुलिस को बताया कि राजेश का अपनी पत्नी पर शक था। जिसका वह विरोध करते थे, इसलिए उनकी जान ले ली।

जमीन बेचने का बना रहे थे दबाव

ममेरे भाई ने आरोप लगा भाभी को भाई से कोई मतलब नहीं था, वह तो सिर्फ मामा के नाम की पांच बीघा जमीन बेचकर रुपये देने का दबाव भी बना रही थीं। आए दिन कामिनी बड़ी बेटी काजल के साथ मिलकर उन्हें पीटते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद संतोष बाबू की तहरीर पर मां-बेटी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद मां-बेटी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शव दफन नहीं हो पाया। वह प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कराई जाएगी।

डेढ़ महीने पहले घर आया था राजेश

मां-बेटी द्वारा पिता की हत्या करने की घटना में बेटे को भी अपनी मां पर शक होने से वह छह दिन पहले पिता को घर पर रोककर खुद मुंबई कमाने गया था, लेकिन उसने नहीं पता था कि यह लोग उनकी हत्या कर देंगे।हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले गोलादुलारमऊ निवासी संतोष बाबू ने बताया कि राजेश कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे। डेढ़ महीने पहले वह घर आए थे। पत्नी और बेटी का चाल-चलन सही न देख उन्होंने विरोध शुरू किया था। इस पर 29 जुलाई की रात पत्नी और बेटी ने राजेश को पीटा भी था। गंभीर घायल होने पर उसे मलिहाबाद ले जाकर इलाज कराया था। बाद में उन्होंने फिर घर जाने की बात कही थी तो छोड़ दिया था। मृतक के बड़े बेटे आशीष को भी पिता के साथ हुई हरकत अच्छी नहीं लगी थी। इस पर छह दिन पहले उसने खुद मुंबई जाने की बात कहकर पिता को घर पर ही रोक दिया था।

 

फिरोजाबाद में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस को गुमराह करने उठाया यह कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother