पं. जवाहर लाल नेहरु के बाद सबसे अधिक पीएम की कुर्सी संभालने वाले नेता बने Narendra Modi

After Pandit Jawaharlal Nehru, Narendra Modi became the leader who held the post of PM the most number of times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लेंगे।

नई दिल्ली। Narendra Modi ने देश के शीर्ष पद पर रहने का एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया,उनसे आगे अब पं. जवाहर लाल नेहरु है। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को ध्वस्त करके एक और कीर्तिमान रचा। वैसे बात अगर नेतृत्व की करे तो उनका रिकॉर्ड सबसे बेहतर रहा है। सरकार का नेतृत्व करने का उनका अनुभव 24 साल का रहा है। जिसमें गुजरात का सीएम और देश का प्रधानमंत्री रहे। अभी तक लगातार सबसे लंबे समय तक (16 वर्ष 286 दिन) प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के पास है। नरेंद्र मोदी 1947 यानी स्वतंत्रता के बाद पैदा हुए गैर-हिंदी राज्य के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वह यूपी के वाराणसी से देश का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लेंगे। इंदिरा गांधी 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4077 दिन प्रधानमंत्री रही थीं। नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म देश की स्वतंत्रता के बाद हुआ। वह सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं। वह पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कम से कम अपना दो पूर्ण कार्यकाल पूरा किया है। उनके नाम लगातार दो बार निर्वाचित होने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानंत्री होने का रिकॉर्ड भी है।इसके बाद उन्होंने तीसरी बार सरकार बनाई।

 छह चुनाव जीतने का रिकॉर्ड

Narendra Modi लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं। वह इंदिरा गांधी (1971) के बाद पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा चुने जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। पंडित नेहरू के अलावा वह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव जीते हैं। वह सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के बीच एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं। उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की।

बरेली में आधी रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने Thief with drone समझकर पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother