मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड में एक के बाद एक रोमांटिक फिल्म देने वाले मोहित सूरी की फिल्म Saiyaara सफलता की नई कहानी गढ़ रही है। फिल्म ने छह दिन में 150 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। युवाओं में इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे टक्कर देने के लिए तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय ने भी मैदान में आई, लेकिन यह दोनों फिल्में कुछ कमाल नहीं कर सकी। वीकेंड पर धमाल मचाने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म लगातार कमाई कर रही है। सोमवार और मंगलवार के बाद सैयारा ने बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस लूट लिया है।
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म Saiyaara हर दिन कमाई से लोगों को चौंका रही है और मेकर्स की झोली भर रही है। फिल्म के छठे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने छठे दिन 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 25 करोड़ और सोमवार को 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सैयारा की आंधी इस कदर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है कि इसने रिलीज के छह दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के पार कमाई कर डाली है। सैयारा का टोटल कलेक्शन 153.25 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है।
रोमांटिक फिल्म का क्रेज
बता दें इससे पहले मोहित सूरी आशिकी2, कलयुग और आवरापन के बाद सैयारा लेकर आए जो एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें उन्होंने अहान पांडे और अनीत पड्डा को लांच किया है, जिसमें दोनों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। कृष कपूर के रोल में अहान ने शानदार एक्टिंग की है, जिसके बाद फैंस उन्हें बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार बताने लगे हैं। फिल्म में अनीत पड्डा ने वाणी बत्रा का किरदार प्ले किया है, जबकि उनके एक्स बॉयफ्रेंड महेश अय्यर का किरदार शान आर ग्रोवर ने प्ले किया है।
बरेली में आधी रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने Thief with drone समझकर पीटा
