बरेली में आधी रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने Thief with drone समझकर पीटा

In Bareilly, a young man who went to meet his girlfriend at midnight was beaten up by villagers mistaking him to be a thief with a drone

पुलिस भीड़ से युवक को बचाकर थाने ले आई।

बरेली। यूपी के बरेली जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां आधी रात को प्रेमी से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने Thief with drone  समझकर जमकर पीट दिया। दरअसल इन दिनों गांवों में ड्रोन उड़ने से ग्रामीण रात भर जागकर पहरेदारी कर रहा है। गत रात्रि गांव में अपनी प्रेमिका से चुपके से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और ड्रोन वाला चोर समझकर पीट दिया।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ से युवक को बचाकर थाने ले आई।

रात भर जाग रहे ग्रामीण

दरअसल इन दिनों कई गांवों में ड्रोन चोरों के डर से लोगों की नींद उड़ी हुई है। मंगलवार रात कस्बे के मोहल्ला की एक युवती ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया, लेकिन ड्रोन चोर की दहशत से मोहल्ले के लोग जाग रहे थे। वह किसी तरह छिपकर प्रेमिका के घर पहुंच गया, लेकिन वहां से निकलते समय उसकी शामत आ गई। युवक को मोहल्ले के लोगों ने देख लिया और ड्रोन चोर होने का शोर मचा दिया। यह देख युवक के होश उड़ गए। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा।

पुलिस ने बचाई जान

Thief with drone पकड़े जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और सभी उस पर हाथ साफ करने लगे। वहीं चोर जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगताा रहा, लेकिन कोई उसे छोड़ने को तैयार नहीं। इस बीच सुनता मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे बचाकर थाने ले आई। इस बीच गांव में दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा।

प्रेमी के साथ 11 साल पहले भागी पत्नी को युवक ने फावड़े से काटकर दी दिल दहलाने वाली सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother