गुजरात में पुल ढहने से नौ लोगों की मौत, विपक्ष ने साधा बीजेपी पर निशाना

Nine people died due to bridge collapse in Gujarat, opposition targeted BJP

कांग्रेस ने इसे भाजपा का भ्रष्टाचार बताया है।

अहमदाबाद। गुजरात के वड़ोदरा के महिसागर नदी पर बना पुल के बीच का हिस्सा ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से विपक्षी नेता बीजेपी पर हमलावर हो गए। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल गुजरात के इस हादसे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस ने पुल हादसे को दुखद घटना बताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस का दावा है कि जिले को लोग लगातार इस पुल को लेकर शिकायत कर रहे थे।

लोगों का कहना था कि यह हिल रहा है और गिर जाएगा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस का आरोप है कि इस घटना से पहले पुल की मरम्मत पर काफी पैसा खर्च किया गया था। इसके बाद भी पुल ढह गया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है किसी भी ठेकेदार को ऑर्डर मिलने के बाद उससे कमीशन लिया जाता है। इसलिए ठेकेदार सही तरीके से काम कर नहीं पाता है। कांग्रेस ने इसे भाजपा का भ्रष्टाचार बताया है।

TMC ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस ने भी पुल हादसे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। TMC ने पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में पुल ढहने जैसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। हम फोटो खिंचवाने वाले प्रधानमंत्री से एक सवाल पूछना चाहते हैं, क्या यह एक्ट ऑफ गॉड है या फ्रॉड? TMC ने आगे कहा कि वे पीएम के जवाब का इंतजार करेंगे। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि गुजरात पुल हादसे की तरह कई मामलों में कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा की राज्य सरकारें कांवड़ियों के रास्तों पर रेस्टोरेंट के नाम रखने और वैध बंगाली मजदूरों को जेल में बंद करने पर तुली हुई है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये

वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। उन्होंने इस हादसे में अपन परिजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। घटना में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

आजमगढ़ में गरजे Yogi Adityanath हमने बलरामपुर में एक जल्लाद को पकड़ा है, उसे सख्त सजा दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother