Wife’sThroatSlit : बंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पहुंचा सनकी, बच्चों के साथ गोद में सिर रखकर बैठा, पुलिस ने दबोचा

In Bengal, a deranged man beheaded his wife and arrived at a temple, where he sat holding the severed head in his lap alongside his children; police apprehended him.

मृतका की पहचान 35 वर्षीय सीमा सरकार के रूप में हुई है।

कोलकाता। Wife’sThroatSlit : पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में बुधवार को दिल दहलाने वाली खबर सामने आई, यहां एक सनकी व्यक्ति पत्नी का गला काटकर सिर लेकर मंदिर पहुंच गया। वह काली जी की मंदिर में पत्नी का कटा हुआ सिर गोद में लेकर बैठ गया, उसके दोनों बेटे भी उसके पास ही बैठे थे। आरोपी रिंटू घोष पहले बस कंडक्टर था। उसको गंगारामपुर के अंतर्गत नारायणपुर के वार्ड 4 में स्थित मंदिर के अंदर पाया गया। उसके हाथ में चाकू था और उसकी गोद में पत्नी का कटा हुआ सिर रखा था।मृतका की पहचान 35 वर्षीय सीमा सरकार के रूप में हुई है। आरोपी ने अपनी इस हरकत के पीछे नौकरी छूटने का कारण बताया है। गंगारामपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज पूर्णेंदु कुंडू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घोष को गिरफ्तार कर लिया।

नौकरी जाने के बाद साइको हो गया

पुलिस ने महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वैन में ले जाए जाते समय घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उसकी नौकरी नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NBSTC) से चली गई थी। उसने कहा, नौकरी जाने और पुलिस स्टेशन जाने के बाद मैं मानसिक रूप से असंतुलित (साइको) हो गया हूं।” एक रिश्तेदार ने उसके व्यवहार में आए बदलावों के बारे में बताया। राजेश प्रमाणिक नाम के एक रिश्तेदार के अनुसार, बस कंडक्टर की नौकरी छूटने के बाद घोष को अपना गुजारा करने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। बाद में उसने छोटे-मोटे व्यापार करने की कोशिश की लेकिन आय का कोई स्थायी जरिया नहीं मिल सका।

तांत्रिक बन गया था हत्यारोपित

प्रमाणिक ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में घोष की जीवनशैली में काफी बदलाव आ गया था। कहा जा रहा है कि उसने मांसाहार छोड़ दिया था और पूरी तरह शाकाहारी बन गया था। इसके अलावा, उसका व्यवहार भी कुछ तांत्रिक जैसा हो गया। पुलिस हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांचकर्ता उसके निजी हालात, नौकरी से जुड़ी परेशानियों और हाल ही में उसके व्यवहार में आए बदलावों की जांच कर रहे हैं, ताकि हत्या के पीछे के असली मकसद का पता लगाया जा सके।

 

Yogi government : चुनाव से पहले प्रदेश की चार करोड़ महिलाओं के खाते में भेजेगी इतनी रकम, तैयारी जोरों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.