यूपी में Kanwar Yatra को लेकर संग्राम, अखिलेश बोले बनवाएंगे कॉरिडोर तो केशव प्रसाद ने पुराने पाप गिनाए

Conflict in UP over Kanwar Yatra, Akhilesh said he will build a corridor, then Keshav Prasad listed old sins

केशव मौर्य ने कहा कि अब आपकी नौटंकी नहीं चलेगी। 2047 तक सत्ता के दरवाजे बंद है।

लखनऊ: यूपी में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही राजनीति अपने चरम पर आ गई है। सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने Kanwar Yatra के लिए कॉरिडोर नहीं बनाने को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला था। साथ ही अखिलेश ने सपा सरकार बनने पर कांवड़ियों के लिए कॉरिडोर बनाने का एलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस एलान पर राजनीति शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर जोरदार पलटवार कर दिया है। केशव मौर्य ने कहा कि अब आपकी नौटंकी नहीं चलेगी। 2047 तक सत्ता के दरवाजे बंद है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां और शिवभक्तों पर लाठियां, कांवड़ियों को भजन तक नहीं करने दिया। नवरात्र और दीपावली में अंधेरा किया, मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब अंबेडकर का नाम हटाया, कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवाई, लेकिन हिंदुओं के अंत्येष्टि स्थल नहीं बनाए। अब कहते हैं कि कांवड़ियों के लिए पथ बनाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का विरोध करते करते अब मथुरा-वृंदावन धाम के निर्माण का भी विरोध कर रहे हैं।

केशव ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फर्जी पीडीए के स्वयंभू चेयरमैन अखिलेश यादव जब सत्ता थी, तब तुष्टिकरण की चरम सीमा और अब धर्मनिष्ठा का दिखावा। केशव ने कहा कि आपकी नौटंकी अब नहीं चलेगी। 2047 तक सपा और इंडिया ठगबंधन के लिए सत्ता के दरवाजे बंद हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांवड़ियों के लिए एक हजार करोड़ रुपया लगाकर कांवड़ यात्रा के लिए कॉरिडोर क्यों नहीं बनाया? कॉरिडोर बनता तो कांवड़ियों को अच्छा रास्ता, खान-पीने की चीजें, विश्राम करने के लिए स्थान, सब सुविधायें मिल जाती, लेकिन भाजपा सरकार कांवड़ियों को सुविधा और व्यवस्था नहीं देना चाहती है।

अखिलेश ने लगाया यह आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर साल कांवड़ियों को धोखा देने के लिए दुकानों को चेक करने का अभियान चलाती है। यह जान बूझकर समाज में नफरत फैलाती है। सपा सरकार में हम कांवड़ियों के लिए नया कॉरिडोर बनाएंगे, सब सुविधाएं देंगे। जिससे दुकानदारों और सड़क पर चलने वालों को कोई असुविधा नहीं होगी। भाजपा सरकार ने कावंड़ियों के साथ धोखा किया। 11 साल की केंद्र सरकार और 9 साल की प्रदेश सरकार कुल 20 साल की सरकार में भाजपा कांवड़ियों के लिए एक कॉरिडोर नहीं बना पायी। अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा रास्ता ही धर्म का रास्ता है। भेदभाव करने वाले सनातनी नहीं हो सकते है। अन्याय करने वाले, बच्चों से राजनीति करवाने वाले, नफरत पैदा करने वाले कभी सनातनी नहीं हो सकते है। केवल कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता है।

आजमगढ़ में गरजे Yogi Adityanath हमने बलरामपुर में एक जल्लाद को पकड़ा है, उसे सख्त सजा दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother