Bus Accident नेपाल में बेकाबू बस​ फिसलकर नदी में गिरी 18 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

18 passengers killed, over 25 injured when bus skids off course and falls into river in Nepal

बस में करीब 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी सवार थे।

काठमांडू। Bus Accident पड़ोसी देश नेपाल में सोमवार सुबह एक दिल दहलाने वाले हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। दरअसल र​विवार— सोमवार देर रात धादिंग जिले में पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में फिसल कर गिर गई। हादसे की सूचना पर नेपाल की सेना, पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना भारतीय समयनुसार रात करीब एक बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुई। बस में करीब 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी सवार थे।

बस पृथ्वी राजमार्ग पर चल रही थी। इसी बीच बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैसेपाटी इलाके के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे ढलान से होते हुए नदी किनारे जा गिरी। हादसे में बस पूरी तरह कबाड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि चालक ने नियंत्रण खो दिया या सड़क की स्थिति खराब थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री होने की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

 राहत कार्य की चुनौती

हादसा रात के समय हुआ, जिससे बचाव अभियान में दिक्कत आई। नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्य में जुटे। हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुरी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अंधेरा और नदी का बहाव बचाव कार्य के लिए बड़ी चुनौती बना रहा।

Mass murder बेटे की बीमारी और ​आर्थिक तंगी ने ऐसा तोड़ा कि पूरे परिवार की हत्या के बाद फंदे पर झूल गया सत्यवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’