cleartax ने आयकर दाखिल करने के लिए पेश किया भारत का पहला बहुभाषी एआई

ClearTax introduces India’s first multilingual AI for Income Tax filing

मुश्किल टैक्स फॉर्म को समझे या किसी एजेंट की मदद के बिना, खुद ही पूरा प्रोसेस कर सकता है।

बिजनेस डेस्क। भारत में टैक्स-टेक के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए, cleartax  (फिनटेक कंपनी क्लियर का एक हिस्सा) ने आज देश भर में क्लियरटैक्स एआई लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह एक पर्सनल, मल्टीलिंगुअल एआई-पावर्ड टैक्स असिस्टेंट है, जिसे इनकम टैक्स रिटर्न  फाइलिंग को हर भारतीय के लिए आसान और टेंशन-फ्री बनाने के मकसद से तैयार किया गया है, चाहे उनकी इनकम का जरिया कुछ भी हो, वे कहीं भी रहते हों, या उन्हें डिजिटल चीजों की कितनी भी जानकारी हो। अब टैक्स फाइल करने वाले सिर्फ अपनी पसंदीदा भाषा (इंग्लिश, हिंदी, मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और बांग्ला समेत 7 भाषाओं) में चैट करके 3 मिनट से भी कम समय में अपना टैक्स भर सकते हैं। इसके लिए वे व्हाट्सएप, स्लैक, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स या क्लियरटैक्स की वेबसाइट जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुश्किल भाषा को आसान बनाया

चाहे वे सैलरी वाले हों, गिग वर्कर हों, फ्रीलांसर हों, या पहली बार टैक्स फाइल कर रहे हों, हर कोई बिना किसी मुश्किल टैक्स फॉर्म को समझे या किसी एजेंट की मदद के बिना, खुद ही पूरा प्रोसेस कर सकता है। क्लियरटैक्स एआई उन पुरानी मुश्किलों को दूर करता है जो लोगों को टैक्स फाइल करने में आती थीं। यह टैक्स की मुश्किल भाषा को आसान शब्दों में समझाता है, सही ITR फॉर्म और रीजीम को अपने आप चुनता है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 95% तक जरूरी डेटा खुद ही ले लेता है, सभी लागू डिडक्शंस (कटौतियां) अपने आप लगा देता है, और कई भारतीय भाषाओं में 24 घंटे सपोर्ट देता है। टैक्स फाइल करने वालों को बस अपना पैन और फॉर्म 16, साथ ही ब्रोकर स्टेटमेंट अपलोड करना होगा, बाकी काम एआई खुद कर लेगा।

क्लियरटैक्स के फाउंडर और सीईओ, आर्चित गुप्ता ने कहा, “हमारा लक्ष्य टैक्स फाइलिंग को टेक्स्ट मैसेज भेजने जितना आसान बनाना है। क्लियरटैक्स एआई भारत के लिए बनाया गया है, जो डिजिटल साक्षरता की कमी, भाषा की रुकावटों और एक्सपर्ट मदद की कमी जैसी असली समस्याओं को हल करता है। गिग वर्कर्स से लेकर छोटे शहरों में पहली बार टैक्स फाइल करने वालों तक, हम लाखों भारतीयों को सही और भरोसेमंद तरीके से, उनकी पसंदीदा भाषा में टैक्स फाइल करने में मदद कर रहे हैं।”

 

आजमगढ़ में गरजे Yogi Adityanath हमने बलरामपुर में एक जल्लाद को पकड़ा है, उसे सख्त सजा दी जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria