मार्कपुरम। Bus Lorry Collision आंध्र प्रदेश में गुरुवार सुबह बस और लॉरी की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई, कई लोग गंभीर रूप से घायल है। कई लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल एक यात्री बस और लॉरी में आमने— सामने की टक्कर हो गई। जिसके बाद बस में आग लगते ही चीख— पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायल को निकालकर अस्पताल पहुंचा रही है।
बस जलकर हुई खाक
यह हादसा आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रायवरम के पास गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब स्लैब खदानों के पास एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।मार्कपुरम डीएसपी हर्षवर्धन राजू ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी जा रही थी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
घायलों का इलाज जारी
डीएसपी राजू के अनुसार, आशंका है कि इस घटना में कई यात्री जिंदा जल गए हैं। उन्होंने बताया कि यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि भीषण टक्कर की वजह से ही बस में आग लग गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। वहीं हादसे की जानकारी लगते ही राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के पति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
मासूम शक्ल वाले Harishके लैपटॉप से खुले कई राज, आतंकी हमले के लिए जुटा रहा था फंड
