यूपी में चढ़ा पारा: Rahul Gandhi के अमेठी पहुंचने से पहले लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस ने हटवाए

Temperatures rise in UP: Objectionable posters were put up before Rahul's arrival in Amethi, police got them removed

10 माह बाद नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह जिले में पहुंचेंगे।

अमेठी। नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के बुधवार को अमेठी पहुंचने से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। बस स्टेशन बाईपास, एचएएल परिसर और अन्य प्रमुख स्थलों पर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक पोस्टर लगाए। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इन पोस्टरों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “आतंकवाद का साथी” बताया गया और कांग्रेस नेताओं पर आतंकवाद का समर्थन करने के आरोप लगाए गए। यह पोस्टर देर रात लगाए गए। पोस्टरों में कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का हवाला देते हुए उन्हें निशाने पर लिया गया है। जैसे ही इन पोस्टरों की सूचना प्रशासन को मिली, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आपत्तिजनक सामग्री हटवा दी। राहुल पर हमला करता हुए ऐसा ही एक पोस्टर रायबरेली में भी लगाया गया था।

10 माह बाद पहुंचेंगे राहुल गांधी

10 माह बाद नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह जिले में पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसके पहले राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद जनता व कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे थे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी है।

जनता को सौंपेंगे चार करोड़ की सुविधाएं

राहुल गांधी मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में कॉर्डियोलॉजी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा का लोकापर्ण करेंगे। इससे अमेठी की जनता के साथ आसपास के जिलों के मरीजों को मिलेगी। संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अस्पताल में करीब चार करोड़ की लागत से कार्डियोलॉजी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए माड्यूल ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू और आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिले सहित आसपास के जनपदों में यह सुविधा नहीं थी। अस्पताल के सीईओ ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निरीक्षण व उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्षों से भी राहुल गांधी बात कर जानकारी लेंगे।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother