Murder of a girl : नाना ने बच्ची का ​भविष्य सुरक्षित करना चाहा तो मामी ने गला दबाकर ले ली जान, वारदात छिपाने मामा ने यह किया

When the grandfather bought a plot of land in the name of his three-year-old orphaned granddaughter, the enraged aunt strangled the child to death, and the uncle disposed of the body.

अब वे दिवाली पर बच्ची के नाम एटा में प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे थे।

एटा।Murder of a girl यूपी के एटा पुलिस ने दीपावली के दिन एक सनसनीखेज पर्दाफाश किया,एएसपी श्वेताभ पांडेय ने पीसी में तीन साल राधिका की मौत का खुलासा करते हुए बताया कि उसकी हत्या उसकी मामा ने किया था, जबकि शव को ठिकाने लगाने में मामा दीपक ने अहम भूमिका निभाई थी। दरअसल दोनों ने प्लाट खरीदने के विवाद में बच्ची की गला दबाकर हत्या करके शव को बोरी में बंद करके संदूक में छिपा दिया था। पुलिस के अनुसार नगला भूपाल निवासी महेशचंद्र ने 24 अक्तूबर को मलावन थाने में सूचना दी थी कि उनकी तीन वर्षीय धेवती राधिका दोपहर 12 बजे घर से लापता हो गई है। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 26 अक्तूबर को बच्ची का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ाई गई थीं।

मां को देख नहीं पाई थी मासूम

वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. इलामारन ने तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच के साथ परिजनों से पूछताछ की गई। जांच में बच्ची के मामा दीपक और मामी पूजा की भूमिका सामने आई। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के अनुसार, दीपक की बहन सोनी की शादी वर्ष 2020 में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के अगसौली निवासी संजय से हुई थी। वर्ष 2023 में बेटी को जन्म देने के दौरान सोनी की मृत्यु हो गई थी। इसके करीब 15 दिन बाद बच्ची के नाना-नानी उसे अपने घर नगला भूपाल ले आए थे। दिसंबर 2024 में बच्ची के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।
पुलिस के मुताबिक, सोनी के करीब आठ तोले सोने और चांदी के जेवर नाना-नानी ने राधिका की शादी के लिए सुरक्षित रखे थे। अब वे दिवाली पर बच्ची के नाम एटा में प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे थे। दीपक और उसकी पत्नी पूजा इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश में दोनों ने मासूम की हत्या की साजिश रची।

बदबू आने पर शव फेंका

एएसपी ने बताया कि 24 अक्तूबर को पूजा ने दीपक को जवाहर तापीय परियोजना प्लांट पर भेज दिया। इसके बाद कमरे में बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक की बोरी में रखकर संदूक में बंद कर दिया और कमरे पर ताला लगा दिया।दो दिन बाद संदूक खोलने पर शव से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद दोनों ने शव को शहतूत के पेड़ के नीचे फेंक दिया और बोरी को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल प्लास्टिक की बोरी और तौलिया बरामद किया है।

Prime Minister Narendra Modi ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दीपावली, बोले अब दिमागी नक्सलियों को हराना होगा

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.