मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में मंगलवार अलसुबह YamunaExpressway पर थाना राया क्षेत्र में माइलस्टोन 112-113 के बीच हुए दिल दहलाने वाले हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 20-25 लोगों के घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पातल में भर्ती कराया इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोला बस सर्विस की वोल्वो बस दिल्ली जाते समय रास्ते में ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के समय बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ महावन, थाना प्रभारी राया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने भी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: SP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने कहा, “जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना हुई है… एक ट्रेलर तीसरी लेन में जा रहा था। पीछे से एक वॉल्वो बस जिसमें करीब 65 यात्री सवार थे, वह ओवर स्पीडिंग के कारण ट्रेलर से जाकर टकरा गई। पुलिस को 3:35… https://t.co/2cQIlFuvHr pic.twitter.com/4r7oP57C4a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026
भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा पुलिस बल तैनात कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
