Six Deaths : मुजफ्फरनगर में दिल दहलाने वाला हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, जिंदा जल गए छह लोग

Horrifying accident in Muzaffarnagar: Car overturns after hitting a divider; six people burn to death.

सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि हिसार में रह रहे परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर।Six Deaths  यूपी के मुजफ्फरनगर में सोमवार तड़के हुए दिल दहलाने वाले हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गईं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि तब तक कार सवार लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराकर एक कार पलट गई। कार पलटते ही आग लग गई। आग में कार सवार छह लोग जिंदा जल गए। मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। हादसा तड़के पांच बजे हुआ। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखी तो पुलिस को जानकारी दी। तितावी के पास कार डिवाइडर से टकरा गई, इसके बाद कार पलटी और आग लग गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि हिसार में रह रहे परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

तेज रफ्तार रही हादसे की वजह

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि यह परिवार हरियाणा के जींद का रहने वाला था और हरिद्वार जा रहा था। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जागाहेड़ी के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना को देखने वाले लोगों ने बताया है कि गाड़ी की स्पीड 100-110 किमी. प्रतिघंटा के करीब थी। पहले यह गाड़ी हाईवे पर बिजली के खंभे से टकराई। इसके बाद डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर पलट गई और उसके बाद गाड़ी में आग लग गई।

GorakhpurZoo : अब गोरखपुर में सुनाई देगी सिंह की दहाड़, भालू का जोड़ा भी करेगा चिड़िया घर में विचरण

One thought on “Six Deaths : मुजफ्फरनगर में दिल दहलाने वाला हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, जिंदा जल गए छह लोग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.