अमेठी में अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, बरातियों में मची-चीख पुकार, एक की मौत, सात घायल

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले के गौरीगंज में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बरात पहुंचने से पहले बरातियों से भरी स्कॉपियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद बरातियों में चीख—पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से निकालकर घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। सूत्रों के अनुसार एक बराती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह हादसा गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक के सामने का है जहां देर रात तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर देख सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सुल्तानपुर से आई थी बारात

बरात सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के दरगापारा बबुआन गांव से गौरीगंज के विशुनदास पुर गांव आई थी जिसमें शामिल होने के लिए स्कार्पियो यूपी 32 एनवी 6508 जा रही थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी सात लोग घायल हो गए। घायलो में बंटू सिंह पुत्र रिंकू सिंह, रूपक पुत्र बडालाल, ऋषभ सिंह पुत्र शैलेन्द्र, देव पुत्र दीपक, पप्पू सिंह पुत्र तीरनाथ, प्रदीप सिंह पुत्र तेज सिंह (26), लक्ष्य प्रताप सिंह पुत्र दीपक सिंह (14) गंभीर रूप से घायल हो गए।गौरीगंज एसएचओ श्यामनारायण पांडेय ने कहा कि सभी घायल रात में ही सुल्तानपुर जिला अस्पताल चले गए था। जहां पप्पू सिंह (24) की मौत की सूचना मिल रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother