- इंस्टाग्राम पर शुरू की 8 कड़ियों वाली सीरीज
- आधुनिक परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाने की कोशिश
बिजनेस डेस्क, मुंबई: घर वह जगह है, जहां जिंदगी अपने अलग-अलग रंग दिखाती है। यहीं परिवार बढ़ते हैं, पुराने रिश्ते फिर जुड़ते हैं, अचानक कई तरह की बातचीत शुरू होती है और नई यादें बनती हैं। 129 साल से भी अधिक समय से गोदरेज भारतीय घरों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहा है। अब ब्रांड नई पीढ़ी के साथ अपने इस रिश्ते को एक नए अंदाज में आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में उसने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में कदम रखा है। ‘2nd Gen Kumars’ नाम की यह आठ कड़ियों वाली सीरीज इंस्टाग्राम पर दिखाई जा रही है, जिसमें आज के भारतीय परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाया गया है।
https://www.instagram.com/godrejenterprises/?hl=en
इस सीरीज में श्रेया गुप्तो, नमन अरोड़ा, रुशद राणा और एकावली खन्ना सहित कई कलाकार नजर आएंगे। कहानी की शुरुआत 30 वर्षीय तारा से होती है, जो हांगकांग से मुंबई लौटती है और अपने नए घर में अपने चचेरे-ममेरे भाई-बहनों का स्वागत करती है। नए घर में प्रवेश का यह जश्न जल्द ही एक अलग ही मोड़ ले लेता है। हंसी-मजाक, बचपन की यादों और परिवार के सदस्यों के बीच होने वाली परिचित नोकझोंक के पीछे भाई-बहनों की आपसी तुलना, पुराने मतभेद और मुश्किल फैसलों की कहानियां छिपी हैं। लगभग दो-दो मिनट की हर कड़ी में परिवार का यह मिलन एक ऐसी कहानी बन जाता है, जो बड़े होने, एक-दूसरे से दूर होने और इस सवाल को सामने लाती है कि क्या परिवार के रिश्ते उन अलग-अलग जिंदगियों के बीच भी कायम रह सकते हैं, जिन्हें हर सदस्य ने अपने लिए बनाया है।
एक डिजिटल लॉक
यह नया घर सिर्फ एक बैकड्रॉप (पृष्ठभूमि) नहीं है। यह वह जगह है जहाँ कहानी के कई पहलू आपस में मिलते हैं, और जहाँ गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (GEG) के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स किरदारों की जिंदगी का एक सहज हिस्सा बन जाते हैं—बिना किसी दिखावे के उन पलों को खास बनाते हुए। एक डिजिटल लॉक मुख्य दरवाजे से परिवार का स्वागत करता है। एक सोफा, कजिन्स को पुरानी आदतों में लौटने की जगह देता है। एक होम लॉकर बातचीत का जरिया बनता है कि जिंदगी में किन चीजों को संभालकर रखना सबसे जरूरी है, वहीं घरेलू उपकरण उन रोजमर्रा के कामों में साथ निभाते हैं जो सबको एक साथ लाते हैं।
ब्रांड की कहानी कहने का नया अंदाज
सिर्फ घरों के सामान से लोगों की जिंदगी में एक खास जगह तकइस लॉन्च पर बात करते हुए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के हेड – ब्रांड एंड स्ट्रैटेजिक इनसाइट्स, सुमीत भोजानी ने कहा: “आज की भारतीय जीवनशैली दिलचस्प कहानियों से भरी है—हम अपनी जगह कैसे साझा करते हैं, रिश्ते कैसे निभाते हैं ।

One thought on “2nd Gen Kumars : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में रखा कदम”