Dabur India ने रियल टाइम में उपभोक्ताओं की पसंद समझने और ब्रांड से जुड़ाव बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘द डायलॉग हब’

Dabur India has launched ‘The Dialogue Hub’ to understand consumer preferences in real time and enhance engagement with the brand.

द डायलॉग हब’ के जरिए डाबर का लक्ष्य तकनीक, डेटा और रचनात्मकता का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं को केंद्र में रखने की अपनी रणनीति को और मजबूत करना है।

  • नया एआई आधारित कमांड सेंटर डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उपभोक्ताओं से सक्रिय संवाद और सांस्कृतिक रुझानों को समझने में करेगा मदद

बिजनेस डेस्क, नईदिल्ली। देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में शामिलDabur India लिमिटेड ने आज ‘द डायलॉग हब’ लॉन्च करने की घोषणा की। यह अगली पीढ़ी का डिजिटल इंटेलिजेंस और उपभोक्ता संवाद प्लेटफॉर्म है, जिसे उपभोक्ताओं की जरूरतों और पसंद को रियल टाइम में समझने, उनसे जुड़ने और उनकी प्रतिक्रियाओं के अनुरूप कदम उठाने के लिए तैयार किया गया है।‘द डायलॉग हब’ पारंपरिक ऑनलाइन रेप्युटेशन मैनेजमेंट (ओआरएम) और सोशल मीडिया पर उपभोक्ताओं की बातचीत पर नजर रखने की व्यवस्था से आगे बढ़कर काम करेगा। यह एआई आधारित ऐसा इंटेलिजेंस सिस्टम है, जो लगातार सक्रिय रहकर तेजी से निर्णय लेने, उपभोक्ताओं की पसंद को बेहतर ढंग से समझने और डिजिटल माध्यमों पर अधिक प्रभावी संवाद स्थापित करने में मदद करेगा।एडवांस एआई आधारित वीडियो इंटेलिजेंस, संवादात्मक एआई, उपभोक्ताओं की भावनाओं और प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण तथा ट्रेंड का पूर्वानुमान लगाने वाले टूल्स से लैस यह प्लेटफॉर्म डाबर की मार्केटिंग टीमों को उपभोक्ताओं के बीच उभर रही चर्चाओं की पहचान करने, बदलते सांस्कृतिक रुझानों को समझने और इन जानकारियों के आधार पर समय पर ब्रांड से जुड़ी प्रभावी पहल करने में मदद करेगा।

इस प्लेटफॉर्म को रणनीति से कंटेंट तैयार करने तक की प्रक्रिया को सहज और तेज बनाने के लिए विकसित किया गया है। इससे डाबर के ब्रांड उपभोक्ताओं की पसंद से जुड़े इनसाइट्स के आधार पर तेजी से कंटेंट तैयार कर सकेंगे और लगातार बदलते डिजिटल माहौल में प्रासंगिक बने रहेंगे।डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग उपाध्यक्ष अनिंदो समाजपति ने कहा, “आज के परिवारों के बीच भरोसा स्थायी नहीं है, बल्कि इसे हर दिन, हर पल अपने काम से अर्जित करना पड़ता है। ‘द डायलॉग हब’ हमारी मार्केटिंग कार्यशैली में एक बुनियादी बदलाव का प्रतीक है। अब हम केवल उपभोक्ताओं की बातें सुनने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि संवाद को दिशा देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इससे हमारे भरोसेमंद और लंबे समय से स्थापित ब्रांड तेजी से बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल सकेंगे, प्रासंगिक बने रहेंगे और उपभोक्ताओं की जरूरतों पर केंद्रित रहेंगे।”

अपनी भाषा में बात करें

इस प्लेटफॉर्म को संचालित करने वाली तकनीकी व्यवस्था के बारे में डाबर इंडिया लिमिटेड के ग्लोबल चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर मानस मेहरा ने कहा, “तेजी से काम करने वाला इंटेलिजेंस सिस्टम तैयार करने के लिए मजबूत और जरूरत के अनुसार विस्तार करने में सक्षम तकनीकी ढांचे की आवश्यकता होती है। एडवांस प्लेटफॉर्म को कंपनी के तकनीकी ढांचे के साथ जोड़कर हमने एक सुरक्षित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप व्यवस्था तैयार की है। इसमें डेटा को डाबर की मार्केटिंग रणनीति के केंद्र में रखा गया है।”डाबर इंडिया लिमिटेड के जनरल मैनेजर-डिजिटल मार्केटिंग एवं डी2सी प्रमुख शशिशेखर मुखर्जी ने कहा, “आज का उपभोक्ता चाहता है कि ब्रांड उससे तुरंत और सहज तरीके से उसकी अपनी भाषा में बात करें। ‘द डायलॉग हब’ के जरिए हम उपभोक्ताओं की पसंद और कंटेंट तैयार करने की प्रक्रिया के बीच की दूरी को कम कर रहे हैं। इससे हमारे ब्रांड मैनेजर छोटे लेकिन तेजी से उभरते ट्रेंड और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को पहले से कहीं अधिक तेजी और सटीकता के साथ समझकर उन पर काम कर सकेंगे।”

‘द डायलॉग हब’ के जरिए डाबर का लक्ष्य तकनीक, डेटा और रचनात्मकता का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं को केंद्र में रखने की अपनी रणनीति को और मजबूत करना है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे उपभोक्ताओं के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित करने, उनकी प्रतिक्रियाओं पर तेजी से काम करने और अपने भरोसेमंद ब्रांडों के लिए अधिक सूचनापरक व प्रभावी मार्केटिंग निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

विपक्ष को घेरने के लिए BJP छह क्षेत्रों में निकालेगी पदयात्रा, चलेगा लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.