संभल हिंसा पुलिस की कार्रवाई जारी, एक और साजिशकर्ता गिरफ्तार, अफवाह फैलाने का आरोप

संभल। यूपी के संभल जिले में 24 नवंबर को हुए सर्वे के दौरान और पथराव के बाद पुलिस की कार्रवाई धीरे—धीरे तेजी पकड़ रही है। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।उसकी पहचान फरहत के रूप में हुई है। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दावा किया था कि हिंसा के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क, एसपी मीडिया सेल और ज्ञानवापी मस्जिद समिति के सचिव पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।

जैन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मौके पर कोई नारेबाजी नहीं की और एएसआई सर्वे के बाद पुलिस के संरक्षण में वहां से लौटे थे। उन्होंने कहा, “मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए कि मैं जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वहां भीड़ लेकर गया और हिंसा भड़काई, जबकि यह पूरी तरह गलत है। मैं प्रशासन और अधिकारियों के साथ वहां गया था।

तीन नाबालिग थे शामिल

मुरादाबाद मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह ने बुधवार को पुष्टि की कि इस घटना में तीन नाबालिग भी शामिल थे। यह हिंसा मस्जिद पर किए गए सर्वे के दौरान हुई।पुलिस ने हिंसा के संबंध में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घटना को लेकर सात एफआईआर दर्ज की गई हैं।इस पथराव में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस- प्रशासन और स्थानीय लोग घायल हुए हैं। संभल में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार सुरक्षा बल तैनात हैं।

पुलिस-प्रशासन की अपील

पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में किसी भी अफवाह या गलत जानकारी को रोकने के लिए कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है। जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए पत्थरबाजी की घटना के बाद संभल पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। अतिरिक्त एसपी श्रीशचंद ने कहा, “हमने सुरक्षा को सख्त किया है और आवश्यक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हम सभी कार्यक्रमों को सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां