IndusInd General Insurance ने वैधानिक स्वीकृति मिलने के बाद शरद माथुर को बनाया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी

Following receipt of regulatory approval, IndusInd General Insurance has appointed Sharad Mathur as Managing Director and Chief Executive.

शरद, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस में, कंपनी के बदलाव और विकास के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे।

बिजनेस डेस्क, नईदिल्ली। इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) समूह की अंग, IndusInd General Insurance  कंपनी लिमिटेड (जिसे पहले रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने वैधानिक स्वीकृति मिलने के बाद आज शरद माथुर को अपने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी के तौर पर नियुक्त करने की घोषणा की। शरद के पास बीमा और वित्तीय सेवा उद्योग में तीन दशक का अनुभव है। संगठनात्मक बदलाव, वितरण नेटवर्क के विस्तार, टेक्नोलॉजी आधारित नवोन्मेष, विकास और संचालन (गवर्नेंस) के क्षेत्रों में उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस से जुड़ने से पहले, वह यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस में वह छह साल से अधिक समय तक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी रहे। उस कंपनी में उन्होंने बड़े बदलाव किए, साथ वितरण, जोखिम प्रबंधन, अंडरराइटिंग अनुशासन और टेक्नोलॉजी आधारित ग्राहक सेवा की प्रक्रियाओं को मज़बूत बनाया। इससे पहले, वह एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से भी नेतृत्व के स्तर पर जुड़े है, जहां उन्होंने इन कंपनियों के शुरुआती दौर से ही विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शरद, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस में, कंपनी के बदलाव और विकास के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे।

वह मुख्य रूप से ग्राहकों को केंद्र में रखने, डिजिटल नवोन्मेष, बीमा की पहुंच बढ़ाने, लाभदायक विकास और गवर्नेंस को मज़बूती प्रदान करने पर ध्यान देंगे। उनकी प्राथमिकताओं में ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना, वितरण साझेदारियों को मज़बूत करना और ऐसी संस्था का निर्माण करना शामिल होगा जो लचीली हो, टेक्नोलॉजी से लैस हो और पूरी तरह से ग्राहकों की सुविधा पर केंद्रित हो। शरद ‘इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स’ के फेलो सदस्य और ‘इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल ऑडिटर्स, इंडिया’ के सदस्य हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया, इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस, हार्वर्ड बिजनेस और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स में एग्ज़ीक्यूटिव लीडरशिप और कंप्लायंस के क्षेत्र में पढ़ाई की है।

Dabur India ने रियल टाइम में उपभोक्ताओं की पसंद समझने और ब्रांड से जुड़ाव बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘द डायलॉग हब’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.