रक्षाबंधन के दिन प्रयागराज में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, हैवानों ने प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया

प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या से अभी लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। पुलिस और सीबीआई गुनाहगारों को खोज रही है। देश के अलग— अलग हिस्सों में महिलाओं और बेटियों से दरिंदगी की खबरें लोगों को परेशान कर रही है। देहरादून के बाद अब यूपी के प्रयागराज में महिला से है​वानियत की खबर सामने आई है। यहां तीन लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया,इतने से उनका मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर वहीं छोड़का भाग गए।

सोमवार सुबह महिला को गंभीर हालत में लोगों ने गांव के बाहर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीड़िता को इलाज के लिए जाने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है, बाकी की तलाश जारी है।

अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस

घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह लोगों ने देखा तो सबसे पहले डायल 112 की पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद थाने की फोर्स भी आ गई और फिर सरकारी एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले आया गया जहां से मेडिकल के लिए उसे डफरिन अस्पताल में भेजा गया है। महिला इन दिनों अपने मायके सरायममरेज में रह रही थी और उसकी शादी उतरांव में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने जेठ व दो अन्य अज्ञात पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही आरोपों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां