रक्षाबंधन से एक दिन पहले बहनों के सामने मौत के गाल में समा गया भाई, बहनों का फट गया कलेजा

आगरा। भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का हर बहन को इस दिन का इंतजार रहता है। क्या हो अगर रक्षाबंधन के दिन बहनों का इकलौता भाई मौत के गाल में समा जाए तो उनके दिल पर क्या गुजरेगा। घटना के बाद बहनें बिलखकर यही कहती रहीं कि यमुना मैया ने राखी भी नहीं बांधने दी। युवक बहनों के साथ बटेश्वर में दर्शन पूजन को आया था।

बटेश्वर के पंचमुखी महादेव मंदिर के घाट पर फिरोजाबाद जिले के ब्रह्माबाद गांव निवासी अमन कुमार (19) की यमुना में डूबने से मौत हो गई। वह बहन नीतू और राखी के साथ यमुना स्नान और दर्शन-पूजन के लिए आया था। आंखों के सामने भाई के डूब जाने से रो-रोकर बहनों की हालत खराब हो गई। अस्पताल में भाई का शव देख बिलखतीं नीतू और राखी बोलीं कि अमन नदी में नहाने के लिए सीढ़ियां उतर रहा था। दोनों उसे मना करतीं रह गईं। पलक झपकते ही यमुना ने उसे लील लिया। रक्षा बंधन पर उसकी कलाई पर राखी भी नहीं बांधने दी। नीतू की इसी साल शादी हुई है। उसने भाई के लिए स्पेशल राखी खरीदी थी।

यमुना नदी नहाने आए थे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान धर्मेद्र सिंह के दो बेटे बड़ा अमन कुमार, छोटा देवेश और तीन बेटियां नीतू, राखी और स्वार्थी हैं। दोनों बहनों ने बताया कि अमन बटेश्वर में स्नान और दर्शन के लिए उन्हें जिद कर लाया था। एक दिन पहले ही दिल्ली से घर पर रक्षा बंधन मनाने आया था। शव जैसे ही घर पहुंचा, पिता के अलावा मां सरला देवी सुधबुध खो बैठीं। बता दें ​कि शनिवार की दोपहर बटेश्वर के पंचमुखी महादेव मंदिर के घाट पर स्नान करते समय शिकोहाबाद के नौशेरा गांव के सगे भाई आर्यन एवं वंश पुत्र नरेश कुशवाह की यमुना नदी में डूबने से जान गई थी। दोनों चाचा राजेश के साथ भंडारे में शामिल होने के लिए बटेश्वर आए थे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर